24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के दिग्गज नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

भाजपा विधायक अशोक रोहाणी की अचानक तबीयत अचानक से खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि, वो बीते कई दिनों से खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

2 min read
Google source verification
News

भाजपा के दिग्गज नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम चुनाव के प्रचार के बीच कैंट विधानसभा से भाजपा विधायक अशोक रोहाणी की अचानक तबीयत अचानक से खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि, वो बीते कई दिनों से खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन चुनाव प्रचार में शामिल होने के चलते इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। शुक्रवार को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों को उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत बताई। डॉक्टरों ने उनका परीक्षण किया और भर्ती करने के बाद उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की मानें तो इसे माइनर अटैक कहा जा सकता है। अगर अब भी वो इसे गंभीरता से लेते तो स्थिति अधिक बिगड़ सकती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी को कुछ दिनों से सीने में दर्द की शिकायत मेहसूस हो रही थी। इसी बीच तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जरूरी जांचों के बाद चिकित्सकों को उनके हृदय की स्थिति ठीक न लगने पर उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। फिलहाल, विधायक रोहाणी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, डॉक्टरों का कहना है कि, उनकी मौजूदा स्थिति खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें- हारे हुए प्रत्याशी और समर्थकों ने मतदान दल पर बरसाए पत्थर, पुलिस वेन पर फायरिंग, गाड़ियां भी तोड़ी, कई घायल


प्रचार की व्यस्तता के चलते बिगड़ी तबियत

आपको बता दें कि, शहर में नगर निगम चुनाव पर घमासान मचा हुआ है। इसी को लेकर भाजपा विधायक अशोक रोहाणी भी लगातार दौरा कर रहे थे। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए वो लगातार रैलियों, रोड शो और जनसभाओं में शामिल हो रे थे। इस दौरान आराम न मिलने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। फिलहाल, अस्पताल में डॉक्टरों ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की है। साथ ही, उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो