30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता संजय पाठक की हॉर्स ट्रेडिंग में भूमिका, नाराज़ सरकार ने की सिहोरा की खदानें सील की

horse trading सूत्रों के अनुसार भाजपा के दूसरे बड़े नेताओं की भी खंगाली जा रही कुंडली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

GOVINDRAM THAKRE

•

Updated: 4 Mar 2020, 8:26 PM IST

ex minister pathak says

संजय पाठक पूर्व मंत्री

जबलपुर। हॉर्स ट्रेंडिंग मामला सामने आने पर सरकार की और से पहला एक्शन हुआ है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता संजय पाठक की हॉर्स ट्रेंडिंग में भूमिका से नाराज़ सरकार ने सिहोरा की खदानें सील कर दी है. इसके पहले सुप्रीम कोर्ट से खदान पर रोक का आदेश दिया था. सूत्रों के अनुसार भाजपा के दूसरे बड़े नेताओं की भी खंगाली जा रही कुंडली।
अफसरों ने बताया कि आज दिनांक 04-03-2020 सर्वोच्च न्यायालय के अनुपालन में जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के ग्राम अगरिया खसरा नंबर 1093 और दुबियारा खसरा नंबर 628/1, पर मैसर्स निर्मला मिनरल्स को स्वीकृत आयरन ओर की खदानों को पुनः बन्द करने के आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय हैं कि वनमंडलाधिकारी जबलपुर के पत्र दिनांक 07-06-2019 अनुसार उक्त भूमियो के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 03-05-2019 को आदेश पारित कर खनन बंद करने निर्देशित किया है। उक्त आधार पर कलेक्टर जबलपुर द्वारा आदेश दिनांक 10-06-2019 जारी कर खनन पर रोक लगा दी गई थी। पट्टेदार द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर तथा माननीय महाधिवक्ता से प्राप्त अभिमत के आधार पर कलेक्टर द्वारा अपने आदेश दिनांक 13-08-2019 से स्थगन आदेश जारी कर अपने पूर्व आदेश दिनांक 10-06-2019 पर रोक लगा दी गई।
लगभग 6 माह से भी अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी पट्टेदार यह प्रमाणित करने में असफल रहा है कि उक्त भूमि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से प्रभावित नही होती हैं। अतः आज कलेक्टर द्वारा जारी स्थगन आदेश निरस्त कर खदान पुनः बंद करा दी है।