प्रदेश सरकार की महत्वाकांछी योजना के तहत सीएम राइज स्कूलों की नींव रखी गई है। इन स्कूलों के परिणाम और शिक्षण कार्य के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही हैं। जिले में ऐसे 10 स्कूलों की शुरुआत की गई है। इनमें सीएम राइज स्कूल उमावि मेडिकल, अधारताल, बरेला, करौंदीग्राम,पाटन, चरगंवा, कुंडम एवं सिहोरा के स्कूल शामिल हैं।