2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honor Killing लव मैरिज करने वाले ‘जीजा’ का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा ‘साला’ watch video

बहन ने मौत की खबर सुनी तो घर पर लगा ली फांसी, मौके पर हो गई मौत

2 min read
Google source verification
brother cuts off head of sister's husband, sister also suicide at home

brother cuts off head of sister's husband, sister also suicide at home

जबलपुर। शहर में ऑनल किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी बहन के सुहाग का गला काट दिया, वहीं पति की मौत की खबर सुनकर बहन ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी भाई जीजा का कटा सिर लेकर युवक थाने पहुंचा तो पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। आरोपी ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। वहीं बहन की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार तिलवारा निवासी मिंटू शिवराम शुक्ला एक मानव सिर लेकर सुबह थाने पहुंचा था। उसने बताया कि विजेत सुरेन्द्र कश्यप 32 वर्ष बर्मन मोहल्ले की हत्या कर दी है। मिंटू के बताए पते पर पुलिस पहुंची तो सुरेन्द्र कश्यप का शव मिला, शव से थोड़ी दूर उसका हाथ कटा पड़ा था।

प्रेम विवाह से नाखुश था भाई
पुलिस ने बताया कि विजेत कश्यप और आरोपी मिंटू की बहन पूजा ने तीन महीने पहले घर से भागकर शादी की थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट घरवालों ने कराई थी। पुलिस ने 14 दिन बाद दोनों को पकड़ लिया लेकिन पूजा ने परिजनों के पास जाने से इंकार कर दिया था। वह विजेत के साथ गढ़ा में किराए के मकान में रह रही थी। गुरुवार को विजेत अपने गांव आया था, इसी दौरान पूजा के भाई मिंटू ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन व हाथ काट दिए।

बहन की मौत हत्या या आत्महत्या
पुलिस को जब सूचना मिली कि पूजा ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है तो आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पूजा का शव फांसी पर झूल रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि पूजा की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है। मामले को जांच में लिया गया है।

अवैध धंधे से बने रिश्ते
सूत्रों का कहना है विजेत और मिंटू के परिववार अवैध शराब का धंधा करते हैं। यही वजह है कि दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इसी बीच पूजा और विजेत एक दूसरे को पसंद करने लगे थे, परिजनों ने शादी से इंकार किया तो दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।

Story Loader