3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

murder: भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, जीजा न पैसे नहीं दिए तो मार दी गोली

भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, जीजा न पैसे नहीं दिए तो मार दी गोली  

2 min read
Google source verification
murder

murder

जबलपुर. जीजा से विवाद के बाद एक युवक ने मंगलवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका खून से सना शव मिला। सूचना पर बेलखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बेलखेड़ा के ग्राम कूड़ा टम्पाल की है।

बेलखेड़ा के ग्राम कूड़ा टम्पाल की घटना
जीजा से विवाद के बाद साले ने खुद को गोली मारकर दी जान

बेलखेड़ा थाना प्रभारी सुखदेव धुर्वे ने बताया कि नरसिंहपुर के ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहास में रहने वाला फूल सिंह लड़िया (25) मंगलवार रात 7.30 बजे ग्राम कूड़ा टम्पाल निवासी जीजा लक्ष्मण सिंह के घर पहुंचा। उसने जीजा से रुपयों की मांग की। रुपए देने से इनकार करने पर फूल सिंह ने उससे विवाद किया और चला गया। लक्ष्मण ने यह जानकारी फूल सिंह के पिता गिरवर सिंह और बेलखेड़ा पुलिस को दी। सूचना पर गिरवर सिंह अन्य परिजनों के साथ रात 9 बजे कूड़ा टम्पाल पहुंचे। उन्होंने रात दो बजे तक फूल सिंह की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद सभी सो गए।

घर से 50 मीटर दूर मिला शव

बुधवार सुबह पांच बजे लक्ष्मण सिंह का भाई बाहर निकला तो घर से 50 मीटर दूर फूल सिंह का खून से सना शव मिला। पास ही एक कट्टा पड़ा हुआ था। शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार फूूल सिंह के सिर पर गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल देखकर यह लग रहा है कि फूल सिंह ने खुद को गोली मारी है।

रविवार से था लापता

जांच में पुलिस को पता चला कि फूल सिंह रविवार को नरसिंहपुर स्थित अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसे रविवार से तलाश रहे थे

Story Loader