3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर जघन्य हत्याकांड पर बुलडोजर एक्शन, आरोपी के मकान-दुकान की नपती शुरु

Bulldozer action on Jabalpur murder case : प्रशासन द्वारा सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी नारायण साहू के मकान और दुकान की नपती कराई जा रही है। नपती के बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई की जाएगी।

3 min read
Google source verification
Bulldozer action on Jabalpur murder case

Bulldozer action on Jabalpur murder case : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले टीमरी गांव में दो परिवारों के बीच हुई खूनी झड़प में एक परिवार के 4 लोगों की जघन्य हत्या मामले में अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर और दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

आपको बता दें कि, प्रशासन द्वारा इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी नारायण साहू के मकान और दुकान की नपती कराई जा रही है। नपती के बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सीमेंट फैक्ट्री की छत गिरने से 50 ज्यादा लोग दबे, 3 मजदूरों की मौत की खबर, देखें अपडेट

निर्माण अनुमतियां जांच रही टीम

जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की ओर से नक्शे का मिलान और मकान निर्माण की अनुमति की जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध निर्माण पाए जाने पर हत्याकांड के सभी आरोपियों के मकानों और दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज करने का काम किया जाएगा। आरोपियों को निशान देही के लिए जगह-जगह लेकर पुलिस पहुंची है।

हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

वहीं, दूसरी तरफ मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सभी हथियार भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के छिपने वाली जगह नर्मदापुरम के पंचमढ़ी स्थित ठिकाने पर भी पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बता दें कि, अबतक सामने आई जानकारियों पर गौर करें तो ये सामूहिक हत्याकांड एक दिन में हुए मामुली वादविवाद के चलते नहीं घटा है, बल्कि इस जघन्य हत्याकांड की पठकथा लंबे समय से लिखी जा रही थी। हैरानी की बात तो ये है कि इससे पुलिस भी वाकिफ थी। पुलिस ने घटनाओं को बहुत हल्के में लिया, जिसका नतीजा ये रहा कि हत्यारों ने खून की होली खेल डाली। पुलिस के पास शिकायतें आती रहीं और वो शिकायतें सुनकर उसे नजरअंदाज करती रही। नतीजतन 4 नौजवान काल के गाल में समा गए। जिस निर्मम तरीके से गांव की सड़कों पर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर उन्हें मारा गया, वो पूरे पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के लिए बड़ा सवाल खड़ा करे वाला घटनाक्रम है। वहीं, घटना के अगले दिन मंगलवार को सुबह से ही इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ा और मृतकों के परिजन चारों शव लेकर सड़क पर आ गए और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग के सात उनके मकानों को जमींदोज करने की मांग पर अड़ गए। इसपर प्रशासन ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। फिलहाल, अब इसी वादे को पूरा करते हुए नियम अनुसार, कारर्वाई शुरु की गई है।

9 आरोपी पुलिस हिरासत में

मामले को लेकर एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि हत्याकांड के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। इन 9 में से 7 आरोपी पंचमढ़ी से दबोचे गए थे, जबकि 2 को जबलपुर से पकड़ा गया था। हालांकि, 9 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

ऐसा था घटनाक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टिमरी में रहने वाले कुंजन उर्फ सतीश पाठक का 2 एकड़ का खेत है। यहां उसका परिवार खेती करता है, इसी खेत में संजू साहू अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जुआ खिलाता था। करीब 2 माह पहले कुंजन ने इसका विरोध किया और खेत से दूर जाने को कहा था। इस दौरान कुंजन और संजू के साथ मौजूद साथियों का विवाद हुआ था। बाद में परिवार वालों के बीच बचाव में मामला शांत करवाया गया। सोमवार को संजू साहू ने कुंजन पाठक को फोन लगाकर मेन रोड के पास स्थित चाय की दुकान में बात करने बुलाया। कुंजन के आने से पहले ही संजू, मनोज, पप्पू के साथ 12 से 15 लड़के तलवार से लैस होकर बैठे थे। 15 मिनट बाद जैसे ही कुंजन बात करने के लिए चाय की दुकान के पास पहुंचा, तभी साहू परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। छोटे भाई चंदन को आशंका थी कि बड़े भाई का विवाद हो सकता है तो वो भी पीछे-पीछे गया, लेकिन तब तक कुंजन की हत्या हो चुकी थी। जैसे ही चंदन अपने भाई के पास पहुंचा, चारों आरोपियों ने उसे घेरा और फिर तलवार से गला, हाथ और पीठ पर हमला कर दिया। खून से लथपथ दोनों भाई बीच सड़क पर तड़पते रहे और चंद सेकेंड में ही दम तोड़ दिया।

Story Loader