24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घमापुर की भीड़ में दौड़ रही बसें

मेडिकल के डिवाइडर की हरियाली चौपट, रानीताल की सड़क पर कबाडख़ाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Manoj Verma

•

Updated: 13 Mar 2024, 9:07 PM IST

Buses running in the crowd of Ghamapur

मेडिकल के डिवाइडर की हरियाली चौपट, रानीताल की सड़क पर कबाडख़ाना

जबलपुर. घमापुर जैसे व्यस्त क्षेत्र में बसें दौड़ रही हैं, जबकि बसों के लिए आइएसबीटी बनाया गया है। ये बसें आइएसबीटी से बायपास होते हुए गंतव्य को नहीं जा रही हैं बल्कि ये शहर के भीतर से होकर जाती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जानकार कहते हैं कि ये बसें सुबह से लेकर रात तक निकलती हैं, जिसमें शाम के समय भीड़ के दबाव में इससे जाम के हालात बनते हैं।

मेडिकल के डिवाइडर की हरियाली चौपट

जबलपुर. मेडिकल के सामने सडक़ के बीच बना डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस क्षतिग्रसत डिवाइडर पर लगी पौध सूख रही है। डिवाइडर की हालत यह हो गई है कि यह सडक़ से लेबल में आ गया है। डिवाइडर में फेंसिंग नहीं होने से लोगों ने आने-जाने का रास्ता बना लिया है। हरियाली चौपट हो रही है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक इसकी सिंचाई तक नहीं होती है और न ही रखरखाव, जिससे बारिश में भी यह हरियाली चौपट हो रही है।

रानीताल की सड़क पर कबाडख़ाना

जबलपुर. रानीताल तालाब के किनारे एक कोठरीनुमा कबाडख़ाना सडक़ पर आ गया है। सडक़ पर कबाड़ पड़ा रहता है, जिससे यहां से निकलने वाले वाहन चालक मुश्किल में पड़ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहां सुबह से लेकर रात तक कबाड़ का ढेर लगा रहता है, इससे यातायात प्रभावित होता है। मोड़ पर दुर्घटना का डर बना रहता है। उधर, कब्रिस्तान में आने वाले लोग इस कबाड़ से परेशान हैं।