24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में बड़े बिजनेस मैन ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

businessman suicide : रतन नगर भारत कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन राकेश कथूरिया (65) की शनिवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 31 Mar 2025, 12:13 PM IST

businessman rakesh kathuria

businessman suicide : रतन नगर भारत कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन राकेश कथूरिया (65) की शनिवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बाईं कनपटी पर फायर किया। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है, हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

businessman suicide : भारत कॉलोनी में पत्नी के साथ रहते थे

घटना से परिवार व आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। रविवार को गढ़ा पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। कथूरिया कई कारोबारों के संचालक के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय थे।

प्रदेश में बिजली 3.46% महंगी, घरों में सुबह 9 से 5 मिलेगी 20% छूट, शाम 5 से 9 तक पूरा टैरिफ

businessman suicide : पत्नी संग खाना खाया

राकेश पत्नी अरुणा के साथ रहते थे। बच्चे दूसरे शहरों में रहते हैं। रोजाना की तरह शनिवार रात राकेश ने पत्नी के संग खाना खाया। इसके बाद वे बंगले के प्रथम तल पर स्थित बेडरूम में चले गए। थोड़ी देर बाद गोली की आवाज सुन कर अरुणा के होश उड़ गए। वह बेडरूम में पहुंचीं, तो देखा कि पति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर रखकर फायर कर दिया था।

businessman suicide : रिश्तेदार, फिर पुलिस को सूचना

घटना से बदहवास अरुणा ने रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद गौरीघाट निवासी भतीजा सार्थक मक्कड़ पहुंचा। उसने डायल 100 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर शव को मेडिकल पहुंचाया।

businessman suicide : बिजनेसमैन राकेश कथूरिया ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। कारणों की जांच की जा रही है।

  • देवेंद्र प्रताप सिंह, सीएसपी, गढ़ा