9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ महापर्व का अनुपम नजारा, देखें वीडियो

छठ महापर्व का अनुपम नजारा, देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
Chhath Puja 2018

chhath puja

जबलपुर। सुबह ऊगते सूर्यदेव को अघ्र्य देकर छठ महापर्व सम्पन्न हो गया। पुत्रों की आयु वृद्धि और परिवार की सुख शांति के लिए महिलाएं तीन दिनों से छठ मइया का व्रत कर रहीं थीं। मंगलवार को ढलते सूर्य को अघ्र्य देकर छठ मइया का पूजन विधि विधान से किया गया। मान्यता के अनुसार छठी मइया इस दौरान मायके आती हैं। लिहाजा निकाले गए नेवज पर सिंदूर लगाया जाता है। घाट पर से लौटने के बाद शाम को परिवार के पुरुष सदस्यों ने कोशी जलाया। इसमें गन्ने के पास मिट्टी के बर्तन में प्रसाद रखकर दीप जलाए गए। मिट्टी के हाथी के सामने अनाज रखा गया। इसी कोशी को बुधवार सुबह छठ घाट पर ले जाकर पूजा की गई। इसके बाद व्रती उदीयमान सूर्य को अघ्र्य दिया गया। छठ घाट पर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करने के बाद महिलाओं ने अन्य आहार ग्रहण किया।

वहीं मंगलवार शाम को... कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय। दर्शन दीन्हीं ना अपन ये छठी मइया। इस गीत के साथ छठ व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया। सूर्य भगवान की महाआरती की गई। नर्मदा तट ग्वारीघाट, अधारताल व कं चनपुर तालाब में विशेष अनुष्ठान किया गया। अधारताल तालाब में 108 दीपों से आरती की गई। देर रात तक इन स्थलों में भोजपुरी गीत गायकों ने प्रस्तुति दी।

इससे पहले व्रतियों ने सोमवार को सूर्य के ढलने के बाद प्रसाद के लिए मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकडिय़ां से गुड़ व चावल की खीर व रोटियां बनाई। सूप से अघ्र्य देने के स्थान पर रसियाव व रोटी केले के पत्ते स्वच्छ स्थान पर रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की। लोगों ने नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं।

व्रतियों ने बनाया ठेकुआ
छठ पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुआ और टिकरी घरों में बनाया गया। अघ्र्य देते समय इस प्रसाद का विशेष महत्व होता है। आटाए गुड़ वाले ठेकुका को शुद्घ घी में तैयार किया जाता है। इसके अलावा पूजा में सूपा, दऊरा, कोशी, गन्ना, सूथनी, मूली, अदरक, सिंदूर समेत अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की गई।

कलाकार रंजीत सिंह और सुरुचि सिंह ने भोजपुरी गीतों से समां बांधा। न्यू कंचनपुर में युग युवा समिति के कार्यक्रम में गायक अंकिता शर्मा, सोनू विश्वकर्मा, विष्णु सोनी और देवेंद्र पटेल ने स्वर लहरियां बिखेरीं। अधारताल तालाब में महाआरती के दौरान छठ व्रती महिलाओं को उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ समिति ने फ लों की टोकरी भेंट की। महासंघ के संरक्षक डॉ. सीबी सिंह, अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, आलोक सिंह, डॉ. राजेश जायसवाल, एड दमयंती राय, राजीव सिंह, जीपी विश्वकर्मा मौजूद थे।