20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिसमस के सबसे अच्छे गिफ्ट, सबसे सस्ते मिल रहे यहां

क्रिसमस के सबसे अच्छे गिफ्ट, सबसे सस्ते मिल रहे यहां  

2 min read
Google source verification
christmas gift ideas 2018 for all

christmas gift ideas 2018 for all

जबलपुर। क्रिसमस आने में अब कुछ दिन बाकी रह गए हैं और इसकी तैयारी शहर में होने लगी है। खासतौर पर क्रिसमस ट्री का विशेष महत्व होता है और इससे सजाने का काम पहले से ही शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं क्रिसमस में चर्च को सजाने के अलावा क्रिश्चियन कम्युनिटी घर को भी सजाते और संवारते हैं। ऐसे में शहर में क्रिसमस को लेकर बाजार सज चुका है और कम्युनिटी में जबर्दस्त उत्साह है। शहर की गिफ्ट गैलरी में तरह-तरह के गिफ्ट आइटम्स आ गए हैं। इनमें सैंटा क्लॉस और क्रिसमस ट्री वाले कई गिफ्ट्स की बहार छाई हुई है। इस बार कई नए तरह के गिफ्ट आइटम्स आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं।

सैंटा का बैग आया नए डिजाइन में
क्रिसमस स्टॉकिंग इस बार कई नए डिजाइन में आए हैं। यह एक सॉक्स के शेप का बैग होता है, जिसे कैरी किया जा सकता है। गिफ्ट आइटम्स के रूप में इसे पसंद किया जा रहा है। इनमें रेड, पिंक, वाइट और ऑफ वाइट कलर में क्रिसमस स्टॉकिंग आ रहे हैं, जो कि छोटे से लेकर बड़े आकार में उपलब्ध है।

शाइनिंग वाली क्रिसमस हैट
शहर में रेड एंड वाइट कॉम्बिनेशन में क्रिसमस हैट सबसे ज्यादा बिकती है, लेकिन इस बार शाइनिंग वाली क्रिसमस हैट भी आ रही है। गिफ्ट स्टोर के विनय शर्मा ने बताया कि इस बार बड़े साइज में रेड और ग्रीन कलर में क्रिसमस हैट आई है, जिन पर शाइनिंग वाले सीक्वेंस का काम हुआ है।

लाइटिंग वाले क्रिसमस शो पीज
इसके अलावा क्रिसमस के खास मौके पर तोहफे देने का टें्रड है। ऐसे में शहर में लाइटिंग वाले क्रिसमस शो पीज आए हुए हैं। स्विच ऑन करते ही लाइट जलती है। इसके अलावा क्रिसमय शो पीज बिना लाइट वाले भी अवेलेबल हैं। इस बार क्रिसमस सॉफ्ट टॉयज भी सेलिब्रेशन की शान बनेंगे।

स्टार्स, बैल और बॉल्स
ठ्ठ क्रिसमस ट्री और घरों को सजाने के लिए स्टार्स, बैल्स और बॉल्स की जरूरत होती है। यह भी तरह-तरह के रंग और डिजाइन में आ रही है। इस बार इसमें ग्लिटर वाले स्टार्स, बैल्स भी आए हुए हैं। ठ्ठ क्रिसमस मैसेज बॉटल और मैसेज कॉफी कप भी आ रहे हैं। ठ्ठ क्रिसमस टैडी बियर ठ्ठ सेंटा क्लॉज ठ्ठ क्रिसमस ट्री।