21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#GasPipeline : भोपाल इंदौर को पीछे छोड़ इस शहर में अगले साल पाइपलाइन से घर पहुंचेगी गैस

गेल इंडिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति की शहर में हुई बैठक

2 min read
Google source verification
CNG price hike

CNG price hike

जबलपुर. अक्टूबर-2024 से जबलपुर में अंडरग्रांउड पाइप लाइन से घरों में गैस पहुंचने लगेगी। 11 सौ करोड़ की लागत से जबलपुर से नागपुर के बीच 317 किमी लम्बी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। अब तक 125 किमी लाइन बिछ गई है। जबलपुर के कोसमघाट में वितरण प्लांट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। जबलपुर के अलावा सिवनी, छिंदवाड़ा सहित 14 जिलों के 85 लाख उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।

पाइप लाइन से सीएनजी, एलपीजी और पीएनजी गैस की आपूर्ति होगी। खास बात यह है कि प्रदूषण कम होने के साथ मौजूदा स्थिति में गैस के दाम में 25 फीसदी लागत कम होगी। सोमवार को गेल इंडिया की बैठक जबलपुर में हुई। बैठक की विस्तृत जानकारी गेल के स्वतंत्र निदेशक अखिलेश जैन, संजय कुमार, आरके जैन, रविकांत कोल्हे ने दी।

यह है स्थिति
नागपुर से जबलपुर के बीच 317 किमी का पोजेक्ट
सीएनजी, एलपीजी और पीएनजी गैस की होगी सप्लाई
जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित 14 जिलों के 86 लाख उपभोक्ता जुड़ेंगे
25 फीसदी लागत होगी कम


बताया गया कि राष्ट्रीय गैस ग्रिड और पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान के तहत गैस पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के तीन चरण हैं। इसमें मुंबई से नागपुर 698 किमी, नागपुर से ओडिशा के झारसुगुडा खंड में 692 किमी व नागपुर-जबलपुर खंड में 317 किमी लम्बी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत 7,844 करोड़ रुपए है।

इन जिलों में भी होगी आपूर्ति

जबलपुर के बाद प्रदेश के 13 अन्य जिलों में यह अंडरग्राउंड लाइन से गैस आपूर्ति होगी। इनमें जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडोरी, दमोह जिले के 38 लाख 21 हजार 330 लोग, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिले 21 लाख 72 हजार 968 लोग, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, सागर और विदिशा जिले के कुल 26 लाख 39 हजार 89 लोग लाभान्वित होंगे।

नए उद्योग आएंगे
जैन के अनुसार गैस पाइप लाइन आने से जबलपुर सहित महाकोशल अंचल का औद्योगिक विकास तेजी से होगा। उद्योगों को 24 घंटे गैस मिलेगी। इससे मौजूदा उद्योगों का उत्पादन बढेगा। मंडला, डिंडोरी, दमोह सहित अन्य जिलों में गैस की आपूर्ति से नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। इससे यहां के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। मंडला में प्रस्तावित उर्वरक कारखाने में गैस की उपलब्धता एक समस्या थी। गैस पाइप लाइन से आपूर्ति शुरू हो जाने के बाद यह उद्योग भी जल्द आकार लेगा।
45 किमी लम्बी पाइप लाइन बिछेगी

सीए अखिलेश जैन के अनुसार गैस पाइप लाइन से घरों के साथ उद्योगों व वाहनों के लिए गैस मिलेगी। जबलपुर जिले में 45 किमी लम्बी पाइपलाइन बिछेगी। इससे घरेलू गैस सस्ती होगी। सीएनजी भी रियायती दरों पर मिलेगी।