23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह शहर की ऐतिहासिक धरोहर है…इतनी दीन-हीन हालत कैसे रह सकती है इसकी?

जबलपुर के कमानिया गेट पर कांग्रेस का ध्वज फटा-पुराना, घड़ी हो गई है बंद  

2 min read
Google source verification
यह शहर की ऐतिहासिक धरोहर है...इतनी दीन-हीन हालत कैसे रह सकती है इसकी?

tripuri

जबलपुर। 'कमानिया गेट सिर्फ एक गेट नहीं है। यह जबलपुर शहर की ऐतिहासिक धरोहर भी है। इसकी नींव में तमाम बातें जड़ी और जुड़ी हैं। इसकी भव्य बनावट गर्व का अहसास कराती है। इसके बाद भी इसकी हालत इस कदर बदहाल हो गई है कि देखने वालों को तरस आ सकता है। इसकी प्राचीर पर फहरा रहा कांग्रेस का चरखे वाला ध्वज धूप और बरसात के कारण बदहाल हो गया है। फटा ध्वज लम्बे से दिख तो सबको रहा होगा, लेकिन इसपर न कांगेस कमेटी ध्यान दे रही है और न देखरेख का जिम्मा लेने वाला नगर निगम। इस ऐतिहासिक स्थल का निर्माण शहर में 1939 में हुए त्रिपुरी कांगे्रस अधिवेशन के समय किया गया था। लेकिन, यह धरोहर भी अनदेखी की शिकार हो गई है। सरकार में नहीं होने का रोना रोने वाले स्थानीय कांग्रेसियों को जब कुछ समय पहले तक सरकार थी, तब इसकी याद नहीं आई। सरकार में रहने वाला भाजपा का कहना है कि यह जिम्मा नगर निगम का है। वे लोग लापरवाही कर रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

इधर, पीएम पर की आपत्तिजनक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर पोस्ट करने वाले के विरुद्ध जबलपुर शहर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। भाजपा विवेकानंद मंडल के कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू नगर निवासी आरोपी मुन्ना सेन के खिलाफ मदनमहल थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मंडल के अध्यक्ष अमर पटेल ने बताया कि कमला नेहरू नगर निवासी मुन्ना आए दिन सोशल साइट पर भाजपा नेताओं के खिलाफ पोस्ट करता है। इस बार उसने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री को लेकर पोस्ट की जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की छवि धूमिल हुई है। मदन महल थाने में मुन्ना के खिलाफ धारा 292, 499, 500, 501, 504 के तहत मामला कायम किया है। इस दौरान पार्टी के रामेश्वर चौधरी, दिनेश केवट, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटेल आदि मौजूद थे।