जबलपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं की कार रविवार को राहतगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गइ। देर रात हुइ इस घटना में शहर के एक कांग्रेस नेता की मौत हो गइ। वहीं, कार में सवार अन्य कांग्रेस नेता घायल हो गए। ये सभी राजधानी में कमलनाथ के मंगलवार को होने वाले रोड शो में शामिल होने के लिए सागर के रास्ते भोपाल जा रहे थे। इस दुर्घटना में कार में सवार दो कांग्रेस नेताओं को गंभीर चोटे आयी है। जिन्हें सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।