
Congress leader
जबलपुर/ भानतलैया क्षेत्र में कांग्रेस नेता के यहां वर्षों से चल रहे जुआफड़ पर छापे के बाद पुलिस फड़बाजों की हिस्ट्री खंगाल रही है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था, जिसकी मियाद समाप्त होने पर पुलिस को फिर से तीन दिन का रिमांड मिल गया है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि भानतलैया जुआफड़ पर रेड के बाद मिले साक्ष्य, सबूतों के आधार पर सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर, गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर, राजकुमार उर्फ बाबू नाटी सोनकर, रजनीश वर्मा और उनके साथियों के प्रोफाइल की जांच की जा रही है। आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ आई है। आरोपियों के तार दुबई से भी जुड़े होने की आशंका है।
दमोह से खरीदी थी पिस्टल
पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि सोनू के कब्जे से बरामद पिस्टल दमोह के भाईलाल पटेल नाम के व्यक्ति से खरीदी गई थी। पुलिस ने मोटे तौर पर सोनकर परिवार की सम्पत्ति का आंकड़ा दो सौ करोड़ के लगभग बताया है। इसमें जबलपुर और कटनी के मकान, खदान, भूमि सहित टाउनशिप शामिल है। सूत्रों का कहना है कि कटनी में तीन आयरन ओर और चूना पत्थर की खदान, टाउनशिप में लगी पत्ती, जबलपुर में खदान सहित टाउनशिप के अलावा 10 गिटटी के्रेशर शामिल है। इसके अलावा इनकी सम्पत्ति में अत्याधुनिक सुख-सुविधा वाले मकान और लग्जरी कारें शामिल है। पुलिस की नजर आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे ब्याज के पैसे पर है।
फड़ चलाने वालों का अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड और बढ़ा दिया गया है। इसकी जांच रांझी थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक
Published on:
11 Nov 2020 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
