7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना : जबलपुर में 27 वर्षीय युवक की मौत, 85 नए पॉजिटिव

जबलपुर में कोरोना से अब तक 58 मौत

less than 1 minute read
Google source verification


जबलपुर
कोरोना का कहर अब अनलॉक में बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना से एक 27 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 85 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जिले में कोरोना से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 2750 व्यक्ति पॉजिटिव मिल चुके है। कोरोना से स्वस्थ्य होने पर 125 संक्रमितों को बुधवार को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अभी तक 1938 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके है। एक्टिव केस 754 है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना से दम तोडऩे वाला युवक रांझी का रहने वाला था। उसे कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर 10 अगस्त को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। युवक को पहले से किडनी की समस्या थी। युवक में 6 अगस्त को जांच में संदिग्ध लक्षण मिले थे। सुखसागर क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। 9 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था। उपचार के दौरान युवक का हालत लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान मंगलवार को सुबह मौत हो गई। ये जिले में कोरोना से 58वीं मौत है। बुधवार को 972 कोरोना संदिग्धों के नमूने की जांच रिपोर्ट आयी। इसमें 85 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें ज्यादातर पूर्व संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्ति है। इन्हें मिलाकर जिले में अभी तक 2750 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिल चुके है। कोरोना से स्वस्थ्य होने पर 125 संक्रमितों को बुधवार को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अभी तक 1938 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके है। एक्टिव केस 754 है।