24 ट्रेनें रद्द, 80 फीसदी कम बिकीं प्लेटफॉर्म टिकट
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों से शुरू और टर्मिनेट होने वाली 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में अधिकतर ट्रेने साप्ताहिक ट्रेनें हैं। वहीं तीन जोड़ी नियमित टे्रनें हैं। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन जहां जबलपुर रेलवे स्टेशन से आठ सौ औसतन प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री होती थी, वह बुधवार को घटकर 230 तक पहुंच गई। इसके पीछे की मुख्य वजह प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य 50 रुपए होना है।