8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का पंचांग- सर्वार्थ सिद्धि योग आज, भगवान विष्णु का पूजन देगा मनचाहा वरदान

आज का पंचांग- सर्वार्थ सिद्धि योग आज, भगवान विष्णु का पूजन देगा मनचाहा वरदान

2 min read
Google source verification
panchang

panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रवि उस्मानी: 11, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : हेमंत, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : शुक्ल, तिथि - रात्रि 3.49 तक भद्रा तिथि द्वादशी उपरांत जया तिथि त्रयोदशी रहेगी। भद्रा तिथि में सभी प्रकार के शुभ कार्य उत्तम माने जाते हंै, इस तिथि में सभी प्रकार के स्थिर कार्य किए जा सकते हैं, क्रय विक्रय, आभूषण निर्माण, आभूषणधारण, वस्तु लेन देन, खनिज सम्पदा, तथा व्यवहारिक कार्य सम्पन्न किए जा सकते हैं।

योग- रात्रि 8.28 तक शिव उपरांत सिद्धि योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद हैं।
विशिष्ट योग- आज शिव योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का उत्तम संयोग रहेगा, इस योग में क्रय विक्रय, जैसे कार्य शुभ रहेगा।
करण-सूर्योदय काल बब उपरांत वालव तदनंतर कौलव करण का प्रवेश होगा। करण गणना उत्तम है।
नक्षत्र-उग्रक्रूरसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र भरणी रात्रि 2.7 तक उपरांत कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। भरणी नक्षत्र में कूटनीतिक वार्ता, राजनीतिक वार्ता, शस्त्र निर्माण, विवादपूर्ण कार्य, अग्रिविषादक कार्य जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। कार्यारम्भ के पूर्व समय शुद्धि तथा लग्र सारिणी पर विचार करना आवश्यक माना जाता है।

शुभ मुहूर्त - आज क्रय विक्रय, आभूषण निर्माण, आभूषणधारण, खनिज सम्पदा, चल अचल सम्पत्ति का कार्य, मित्र मिलन, सेवारम्भ, जैसे कार्य हेतु आज का दिन शुभ तथा सुखद हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ, अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा सुखद मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज बुध सिद्ध योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ व्यंजन द्वादशी तथा श्री विष्णु पूजन का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक मंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 12.00.00 बजे से 1.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ली,लू,ल,ला अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। भरणी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मेष होगी, रात्रि 2.7 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र कत्तिका रहेगा। मेष राशि के जातक प्राय: चंचल, उग्रस्वभाव वाले, हठी, प्रभावशाली, स्वतंत्र विचार वाले, नवीन विचारों के पोषक तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले रहते हैं। सेना, अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उन्नति के योग बनते हैं।