
thunderstorm
जबलपुर। नौतपा का पहला ही दिन मौसम के लिहाज से बदलाव भरा रहा। दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को शुरू हुआ तेज हवा का दौर अंधड़ में बदल गया। इस आंधी ने तकरीबन 30 मिनट तक शहर की रफ्तार को थाम लिया। हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा थी। धूल भरी आंधी से शहर अस्त-व्यस्त हो गया। हवा से गुलौआ (कछपुरा) में रेलवे ट्रैक के समीप पेड़ गिर गया, रांझी में भी कई घरों के छप्पर और टीनशेड उड़ गए।
about- नौतपा में मौसम के तेवर, पेड़, टीनशेड उड़े, बिजली हुई गुल
शहर में लगे होर्डिंग्स भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली गुल होने से ब्लैकआउट जैसी स्थिति हो गई। बिजली दफ्तर में फाल्ट सुधरवाने के लिए लोगों की कतारें लगी रही। देर रात तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। कई स्थानों पर मामूली बारिश और बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.3 और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है व धूल भरी आंधी चलने का भी पूर्वानुमान है।
नौतपा के पहले दिन तेज अंधड़, घरों के छप्पर उड़े
जबलपुर. नौतपा के पहले दिन मौमस ने दिनभर अपना मिजाज बदला। दिन में बादलों के बार-बार मंडराने से लोग सूरज की तेज तपिश से बचे रहे। शाम होते ही तेज हवा परेशानी लेकर आई। बादल गरजने के साथ ही चली आंधी में कछपुरा क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे लगा पेड़ टूटकर गिर गया। रांझी में कई घरों के की छप्पर उड़ गए। रुक-रुक कर करीब आधे घंटे तक चली धूल भारी आंधी से कुछ देर के लिए कई सड़कों पर यातायात थम गया। घरों में धूल जमा हो गई। शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। वहीं, इस बार अच्छी बारिश को लेकर की गई भविष्यवाणी के बीच नौतपा के पहले दिन पानी की कुछ बूंदें पडऩे के बाद आशंकाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
बादलों की मौजूदगी से शुक्रवार को सूरज की तपिश कम रही। गुरुवार को रिकॉर्ड किए गए 44.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले पारा लुढ़क-कर 43.3 पर पहुंच गया। इसके बाद भी दिन भर गर्म हवा चलती रही। शाम 5 बजे के बाद मौसम अचानक पलटा। तेज हवा के साथ आस-पास हल्की बारिश से उमस बढ़ गई। लोग पसीना-पसीना हो गए। शाम होते ही शहर पर काले बादलों का डेरा हो गया। गरज-चमक के साथ बादलों ने कई बार बरसने के संकेत दिए, लेकिन बादलों की गडग़ड़ाहट ही गूंजती रही। आस-पास हल्की बारिश से देर रात मौसम ठंडा होने पर ठंडी हवा चली।
कई इलाकों में ब्लैक आउट -
तेज हवा के कारण कई इलाकों में ब्लैकआऊट हो गया। कई स्थानों पर एक से डेढ़ घंटे तक अंधेरा छाया रहा। तेज हवा के कारण कहीं फ्लेक्स लाइन में जा फंसे, तो कहीं जालियां फंस गई। नौदरा ब्रिज और ग्वारीघाट में लगे फ्लैक्स तेज हवा के कारण फटे और बिजली लाइन में जा फंसे। इस कारण जोरदार शार्ट सर्किट हुआ और विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। सदर स्थित वीरमानी पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ विद्युत लाइन पर जा गिरा, जिस कारण तार टूट गए। देर रात तक वहां सुधार कार्य जारी रहा। तैय्यबअली पेट्रोल पंप के पास एक जाली, तार में फंस गई। मदनमहल, आमनपुर, कांचघर, घमापुर, रांझी, अधारताल आदि इलाकों में ब्लैक आउट हो गया था।
हल्की वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.3 और न्यूनतम 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्ष 25 मई को अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज या चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
Published on:
26 May 2018 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
