
desi bhabhi dance video in holi 2019
जबलपुर। होली की मस्ती उमंग हर तरफ दिखाई दे रही है। संस्कारधानी जबलपुर में हर तरफ रंगोत्सव की धूम है। इसके पहले बध्ुावार रात को होलिका दहन पूरे शहर में हुआ। डांस करने वालों ने डीजे की धुनों पर जमकर मस्ती की। जवान लडक़े लड़कियों समेत महिलाएं भी नाचने में पीछे नहीं रहीं। भांग और ठंडाई पीने के साथ ही होली की मस्ती सिर चढकऱ बोल रही थी। जबलपुर में महिलाओं के डांस देखने लायक थे। कॉलोनियों व मोहल्लों में होलिका उत्सव मनाया गया। होली जलाने से पहले जमकर डांस हुआ। वहीं कुछ समाजसेवियों ने गरीब बच्चों व जरूरत मंदों के बीच होली का रंगोत्सव मनाया। गुरुवार सुबह से ही होली के हुरियारे पूरे शहर में घूम घूमकर लोगों को रंग लगा रहे हैं।
शहर की कॉलोनियों में बुधवार की रात उल्लास पूर्वक होलिका दहन किया गया। प्रतिमाएं रखकर शानदार सजावट की गई थी। सभी लोग एकत्रित हुए तो भगवान नरसिंह और भक्त प्रहलाद का पूजन कर आग लगाई गई। उसके बाद अधर्म की प्रतीक होलिका धू-धू कर जलने लगी। गुरुवार को उत्साह के साथ धुरेड़ी पर्व मनाया जाएगा। युवाओं की टोलियां कॉलोनियों व आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। मिठाइयों की खुशबू और मिठास घर-घर उड़ेगी। समितियों ने प्रतिमा से लेकर सडक़ों तक सजावट की थी। युवाओं ने गीत संगीत के इंतजाम किए थे, उन्होंने नृत्य किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़े-बच्चों ने एक साथ नृत्य किया तो एक दूसरे के प्रति परस्पर प्रेम और सद्भाव का संचार हुआ। देर रात तक लोग होलिका दहन और सांस्कृतिक प्रस्तुति में आनंदित हुए। वहीं मातृ शक्ति ने होलिका प्रतिमाओं को टीका लगाकर श्रृंगार किया। बुधवार रात 8.15 बजे के बाद भद्रा समाप्त हो गया। रात 10 बजे के पहले ही ज्यादातर समितियों ने सनातन धर्म की परम्परा के अनुसार होलिका दहन कर लिया।
Published on:
21 Mar 2019 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
