3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

narmada parikrama yatra- दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता के भजनों में झूमी ग्रामीण महिलाएं, ये खासमखास भी मिलने पहुंचे

रिछावर से शुकुलपुर के लिए यात्रा रवाना

2 min read
Google source verification
Digvijays wife Amrita accompanies rural women songs,Digvijay Singh,narmada yatra,digvijay,Digvijay Singh latest news,congress general secretary digvijay singh,digvijay in controversy,former minister digvijay singh,former MP CM digvijay singh,digvijay son,Shivraj is similar to digvijay,Charge on Digvijay singh,Digvijay sing news,Digvijay Singh wedding,marry digvijay singh,digvijay singh tweet today,congress leader digvijay singh,narmada parikrama,Narmada Parikrama Narmada Parikrama Path Planning,

Digvijays wife Amrita accompanies rural women songs

गाडरवारा/जबलपुर। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा मंगलवार को शुकुलपुर के लिए कूच कर गई। दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता के साथ सुबह भटेरा घाट में मां नर्मदा का पूजन किया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ वे नर्मदा पथ पर रिछावर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले अपने यात्रा के तीसरे दिन दिग्विजय ने कोठिया घांट से भटेरा घाट के बीच लगभग १४ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। जहां-जहां दिग्विजय की यात्रा पहुंची वहां ग्रामीणों ने नर्मदा परिक्रमावासियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में कार्यक्रम किए गए।
108 कलश की शोभायात्रा
नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर निकले दिग्विजय सिंह की गुर्जर खेड़ा में गुर्जर समाज की ओर से भव्य आगवानी की गई। फूल-माला पहनाकर दिग्विजय सहित उनके साथ नर्मदा परिक्रमा में चल रहे लोगों का अभिनंदन किया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने १०८ कलश की शोभायात्रा निकाली। दिग्विजय की यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे उनके साथ पैदल चलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
शुकुलपुर में करेंगे रात्रि विश्राम
नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान मंगलवार को दिग्विजय सिंह दोपहर में रिछावर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने सहयात्रियों के साथ दोपहर का भोजन किया। नर्मदा यात्रा के चौथे दिन उनका आखिरी पड़ाव शुकुलपुर में रहेगा। जहां, दिग्विजय सिंह रात्रि का भेजन करेंगे। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद दिग्विजय सिंह अगले दिन आगे की यात्रा पर रवाना होंगे।
ग्रामीणों के रंग में रंग गई अमृता
नर्मदा परिक्रमा के दौरान दिग्विजय सिंह के साथ चल रही उनकी पत्नी अमृता से मुलाकात को लेकर ग्रामीण महिलाएं विशेष उत्सुकता दिखा रही है। वहीं, अमृता भी ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर बिल्कुल उन्हीं के रंग में रंग रही है। नर्मदा परिक्रमा पथ पर बनाए गए एक कैंप में भजन कर रही ग्रामीण महिलाओं के बीच अमृता भी पहुंची। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के साथ भजन में सुर में सुर मिलाना शुरू कर दिया। मंजीरा भी बजाया।
राजा के खास मिलने पहुंचे
नर्मदा परिक्रमा के दौरान भटेरा में पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके करीबी माने जाने वाले प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। वहीं, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा, मुलायम सिंह पटेल, सुनीता पटेल, सुरेंद्र ढिमोले, गाडरवारा नगर पालिका अध्यक्ष अनीता जायसवाल ने भी नर्मदा परिक्रमा के दौरान दिग्विजय से मुलाकात की।

Story Loader