
dirty pictures of beautiful girl
जबलपुर. उस लडक़ी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था पर यह उसके जी का जंजाल बन गई। सुंदर लडक़ी की फेसबुक पर बेहद भद्दे चित्र और मैसेज थे। घरवालों ने देखा तो हैरान रह गए और परेशान हो उठे। जब युवती को यह बात पता चली तो वह भी परेशान हो उठी और पुलिस को शिकायत की। इसके बाद राज खुल गया।
आरोपित गढ़ा क्षेत्र का निवासी
युवती से अनबन होने के बाद नाबालिग ने उसे बदनाम करने के लिए सोशल साइट्स पर फर्जी आइडी बना ली। इससे युवती को अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने लगा। अश्लील मैसेज से परेशान युवती ने बीते दिनों राज्य साइबर सेल में शिकायत की। तब नाबालिग की करतूत सामने आई। राज्य साइबर सेल ने मंगलवार को उसे दबोच लिया। स्टेट साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक हरिओम दीक्षित ने बताया कि आरोपित गढ़ा क्षेत्र का निवासी है।
फर्जी आइडी से भेजता था अश्लील मैसेज
पुलिस ने बताया कि गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और एक महिला को अश्लील मैसेज भेजकर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। युवक के मैसेज भेजने से परेशान महिला ने मामले की शिकायत राज्य साइबर पुलिस (एसटीएफ) में कर दी। एसटीएफ ने जांच के बाद आरोपित युवक अभिषेक पटेल को उसके घर से ही धरदबोचा।
मोबाइल पर मैसेंजर से तरह-तरह के अश्लील मैसेज भेजने लगा
एसटीएफ के मुताबिक गढ़ा निवासी अभिषेक की कुछ समय पहले एक महिला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अभिषेक उस महिला से दोस्ती करने की कोशिश में लग गया। युवक ने अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और महिला के मोबाइल पर मैसेंजर से तरह-तरह के अश्लील मैसेज भेजने लगा। इससे परेशान महिला ने एसटीएफ में शिकायत कर दी। एसटीएफ ने जांच के दौरान आरोप सही मिलने पर आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
15 Aug 2018 12:21 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
