7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली आज: देवी महालक्ष्मी पूजन का वैदिक शुभ मुहूर्त, विशेष मुहूर्त में से भर जाएगी खाली तिजोरी

शाम पांच बजकर 30 मिनट से है पूजन का शुभमुहूर्त

less than 1 minute read
Google source verification
laxmi_ji.png

laxmi puja siddha muhurat

जबलपुर। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को रूप चौदस धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों में सजावट, रंगबिरंगी रोशनी की। यम देवता का पूजन किया और स्वास्थ्य, सौंदर्य की कामना की। शनिवार को महालक्ष्मी की आराधना का महापर्व दीपावली है। विद्वानों के अनुसार इस बार दीपावली विशेष शुभ फलदायक होगी। 15 नवम्बर को सुबह गोवर्धन पूजा की जाएगी। सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि होने से इस दिन स्नान और दान करने का महत्व है। पंडित जनार्दन शुक्ला ने बताया कि इस बार दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त शनिवार की शाम 5.30 बजे से है।

दिवाली 2020 लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त -
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, 14 नवम्बर- शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक, अवधि-1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल -शाम 5 बजकर 27 मिनट से 8 बजकर 06 मिनट तक
वृषभ काल -14 नवम्बर शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक
लक्ष्मी पूजन 2020- चौघडिय़ा मुहूर्त, दोपहर का समय- 2 बजकर 18 से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक, शाम- शाम को 5 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजकर 8 मिनट तक
रात्रि- रात 8 बजक 50 मिनट से रात 1 बजकर 45 मिनट तक
दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 23.39 मिनट से 24.32 मिनट तक

काली मंदिर में विशेष काली पूजा
दीपावली पर्व पर शनिवार को रात्रि 8 बजे से सिटी बंगाली क्लब काली करमचंद चौक जबलपुर में 49वां श्रीश्री काली पूजा का आयोजन किया गया है। संस्था के सचिव प्रकाश साहा के अनुसार बंगभाषी दीपावली के दिन बड़े धूमधाम से काली पूजा का आयोजन करते है। काली पूजा के अवसर पर मंदिर की आकर्षक सजावट एवं मां काली का भव्य श्रृंगार किया गया है।