2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली के दियों जैसी रोशन होने वाली है इनकी किस्मत,देखें आज का पंचांग

दिवाली के दियों जैसी रोशन होने वाली है इनकी किस्मत,देखें आज का पंचांग  

2 min read
Google source verification
दिवाली के दियों जैसी रोशन होने वाली है इनकी किस्मत,देखें आज का पंचांग

दिवाली के दियों जैसी रोशन होने वाली है इनकी किस्मत,देखें आज का पंचांग

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: सफर तारीख 27, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद,
मास : कार्तिक, पक्ष : कृष्ण,
तिथि - दोपहर 11.51 तक रिक्ता तिथि चतुर्दशी उपरांत पितर तिथि अमावस्याा रहेगी। आज कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दीपोत्सव अमावस्या तिथि है। आज के दिन भगवती लक्ष्मी की आराधना का विशेष पर्व है। भगवती लक्ष्मी का आज प्रगटोत्सव दिवस है। आज के दिन धन की देवी महालक्ष्मी की आराधना, पूजन-अर्चन करना कल्याणकारी रहेगा।
योग- विष्कुभ रात्रि 11.47 तक उपरांत प्रीति योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु प्रीति योग को अत्यंत शुभ माना जाता है।
विशिष्ट योग- आज देवदर्शन, क्रय- विक्रय, मित्र मिलन, उग्र कर्मचारण, औषधि सेवन जैसे कार्य शुभ तथा सुखद रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से शकुन उपरांत चतुष्पाद तदंंतर नाग करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।

नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र चित्रा रात्रि 4.34 तक उपरांत स्वाति नक्षत्र रहेगा। चित्रा नक्षत्र में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ रहते हंै। स्वाति नक्षत्र में विवाह, गृहारंभ, गायन-वादन, पशुपालन चिकित्सा, पौधरोपण, यात्रा, व्यापार, वाणिज्य जैसे कार्य अत्यंत कल्याणकारी माने जाते हैं। विद्यारंभ हेतु भी यह उत्तम माना जाता है।
शुभ मुहूर्त - आज विपणि व्यापार, क्रय-विक्रय, पठन-पाठन, खनिज संपदा, शिल्प विद्या, लेखन, वाणिज्य व्यवसाय तथा पशुपालन जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा सुखद माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 9.00 से 12.00 लाभ तथा अमृत तथा दोपहर 1.30 से 3.00 शुभ तथा रात्रि 6.00 से 9.00 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथाा सुखद रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : दीप पर्व दीपावली का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। भगवती महालक्ष्मी की आराधना करना परम कल्याणकारी रहेगा।
चंद्रमा : शाम 5.8 तक कन्या राशि में उपरांत शुक्र प्रधान राशि तुला राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन : सूर्य के तुला राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का चित्रा नक्षत्रं मे संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासंभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: शाम 4.30.00 बजे से 6.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित।)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर पे, पो, रा, री अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। चित्रा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कन्या होगी। राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। कन्या राशि के जातक प्राय: कलाप्रेमी, गीत-संगीत में रुचि रखने वाले, सुंदर, नैसर्गिक कार्यों में रुचि रखने वाले, समाज सेवी, धनवान, उदारवादी, मिलनसार, ललित कला में रुचि रखने वाले होते हैं।

Story Loader