
horoscope 2019
जबलपुर। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के बाद पडऩे वाली एकादशी को डोल ग्यारस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान का माता यशोदा ने जल पूजन यानि घाट पूजा करवाई थी। इस पूजन के बाद से ही अन्य संस्कारों की शुरुआत होती है। भारत के कई हिस्सों में डोल ग्यारस को सूरज पूजन के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, जलझूलनी एकादशी, वामन एकादशी भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार शुक्ल-कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को चंद्रमा की ग्यारह कलाओं का प्रभाव जीवों पर पड़ता है। इसके फलस्वरूप शरीर की स्थिति और मन की चंचलता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। इसी कारण उपवास द्वारा शरीर को संभालना और ईष्टपूजा द्वारा मन को नियंत्रण में रखना एकादशी व्रत विधान है और इसे मुख्य रूप से किया जाता है।
मेष- सोचे कार्य समय पर न होने से मन चिंतित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान, धर्म कर सकते हंै।
वृषभ- नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
मिथुन- अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन संभव है।
कर्क- प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।
सिंह- अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का
आनंद मिलेगा।
कन्या- कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।
तुला- विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
वृश्चिक - भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
धनु- नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
मकर- समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
कुम्भ - अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।
मीन -अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
Updated on:
20 Sept 2018 09:28 am
Published on:
20 Sept 2018 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
