30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बोले: जातिवाद-छुआछूत समाज की पुरानी बीमारी- देखें वीडियो

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बोले: जातिवाद-छुआछूत समाज की पुरानी बीमारी- देखें वीडियो  

2 min read
Google source verification
Sangh chief Dr. Mohan Bhagwat

RSS chief Mohan Bhagwat Chhattisgarh visit: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे छत्तीसगढ़, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

जबलपुर. धर्म समाज में फैला भेदभाव दूर करता है। कोई अपवित्र नहीं है, कोई ऊंचा-नीचा नहीं है। सब समान हैं। एक में सब है, सब में एक है। इस भावना से आगे बढऩा होगा। समरसता केवल भावना से नहीं, अमल करने से आती है। जातिवाद-छुआछूत हजारों साल पुरानी बीमारी है। इससे लडऩे के लिए सतर्कता व समझदारी से चलना होगा। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने समरसता व्याख्यानमाला में कही।

मानस भवन मेे आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि स्वार्थ के स्वभाव ने ऊंच-नीच सिखा दिया। धर्म को जानने के लिए सत्य पर चलना पड़ता है। भेद का समर्थन अध्यात्म में नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग घर छोड़कर चले गए, उनको भी वापस लाएंगे। समरसता राष्ट्रीय कर्तव्य है। जैसा बोलते हैं, वैसा करना पड़ेगा। संतों की कोई जाति नहीं होती। इसलिए उनकी जयंती, समारोह में सभी जाति के लोग शामिल होने चाहिए। स्वामी राघवदेवाचार्य के सान्निध्य में आयोजन हुआ।

संस्कृति जागरण किया

इससे पहले संघ प्रमुख ने नरसिंह मंदिर परिसर में स्वामी श्याम देवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह दास ने कहा कि स्वामी श्याम देवाचार्य ने भारतीय संस्कृति के जागरण, गोसेवा, संत-महात्माओं की सेवा, संत समागम के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष दंडी स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा, सप्त दिवसीय आयोजन में भक्तों ने श्याम देवाचार्य महाराज के जीवन को चरितार्थ किया।

ये संत रहे मौजूद

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में निर्मल पीठाश्धीश्वर आचार्य ज्ञानदेव, जगतगुरु विश्वेशप्रपन्नाचार्य, स्वामी गिरीशानंद, स्वामी चिदानंद मुनि, कौशल किशोर दास, स्वामी शांति स्वरूपानंद, स्वामी कमल नयन दास, स्वामी केवल पुरी, स्वामी घनश्यामाचार्य महाराज, स्वामी गिरीशानंद, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि, महामंडलेश्वर केशव दास, ब्रजभूषण दास, स्वामी हनुमानदास, स्वामी वासुदेवानंद, स्वामी राधे चैतन्य, स्वामी रंजीता नंद, स्वामी राघवानंद, डॉ. स्वामी मुकुंददास, रामकृष्ण महाराज सहित सांसद राकेश सिंह, सुमित्रा बाल्मीकि, डॉ कैलाश गुप्ता, महेश केमतानी, सनातन धर्म महासभा अध्यक्ष श्याम साहनी, चंद्र कुमार भनोत, अशोक मनोध्या, गुलशन माखीजा आदि मौजदू रहे।

Story Loader