21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हे की सबसे अच्छी शेरवानी यहां मिलती है, दूर दूर से आ रहे खरीददार

दूल्हे की सबसे अच्छी शेरवानी यहां मिलती है, दूर दूर से आ रहे खरीददार

2 min read
Google source verification
sherwani

sherwani

जबलपुर। शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। बाजार में दुल्हन अपनी साडिय़ों से लेकर गहनों तक की खरीदी करने पहुंच रहीं हैं। वहीं दूल्हों की शॉपिंग भी शुरू हो गई है। खासकर शेरवानी, सूट को लेकर उनकी च्वाइस सबसे अलग दिखाई दे रही है। जबलपुर में शादी विवाह के लिए सबसे से अच्छे व सस्ते कपड़े मिलते हैं। इसलिए यहां आसपास के जिलों से भी लोग खरीदी करने पहुंच रहे हैं।

news facts- वेडिंग सीजन: फैशन अपडेट
इंडो वेस्टर्न फ्रिल और नवाबी पैटर्न शेरवानी में दिखेंगे दूल्हे

नवाबी पैटर्न वाली शेरवानी, जोधपुरी विद सलवार वाले कुर्ते में दूल्हे नजर आएंगे। वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में शहर में भी इसका असर दिख रहा है।
बाजारों में रौनक बढ़ गई है और शादी विवाह के लिए खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। दूल्हे की बात करें तो इस बार सिंपल इंडो वेस्टर्न शेरवानी से हटकर कुछ नया पसंद किया जा रहा है। शहर के दूल्हे इस बार सेलिब्रिटी लुक में नजर आएंगे, क्योंकि उनके ड्रेसअप को खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। इसमें कई तरह की वैरायटी आई हुई है, जो दूल्हे को अलग लुक देगी। तो आइए जानते हैं किस तरह का ट्रेंड फैशन में है।

इंडो वेस्टर्न के साथ क्रॉस कट
दुकानदार जलज अरविंद ने बताया कि अभी तक इंडो वेस्टर्न शेरवानी ही पहनी जा रही थी, लेकिन इस बार इंडो वेस्टर्न शेरवानी में भी क्रिएटिविटी नजर आ रही है। इसमें क्रॉस कट, फिश कट सहित नीचे से फ्रिल वाले डिजाइन डाले गए हैं, जो कि लेटेस्ट हैं। नवाबी स्टाइल वाली शेरवानी भी खासा पसंद की जा रही है। काउल कुर्ता जैकेट के साथ मार्केट में आए हुए हैं। इसके साथ ही जोधपुरी सूट सलवार का ट्रेंड इन
हो गया है।
गोल्डन नहीं, अब पेस्टल कलर्स
पिछले साल तक लोग केवल गोल्डन या क्रीम कलर की शेरवानी में ही नजर आते थे, लेकिन इस बार से शेरवानी के रंग में भी परिवर्तन आया है। इस बार पेस्टल रंगो की डिमांड बढ़ गई है। इनमें पीच, पिंक और सी ग्रीन कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

कुछ यह डिजाइन भी है खास
- राजपूताना स्टाइल वाली कुर्ते पसंद किए जा रहे हैं। यह स्टाइल पद्मावत मूवी को देखकर पसंद किया जा रहा है।
- अनारकली कुर्ते इंडो वेस्टर्न स्टाइल में आ रहे हैं। यह लेटेस्ट ट्रेंड है।
- कुछ अलग दिखना चाहते हैं तो वे फ्लोरल प्रिंट में भी जैकेट के साथ शेरवानी पहन सकते हैं।
दूल्हे के भाई और दोस्तों के लिए भी खास
शादी में दूल्हे के भाई और उनके दोस्तों का भी खूब जलवा होता है। इसी को ध्यान रखते हुए कई अन्य डिजाइन भी आए हुए हैं। इनमें काउल कुर्ता सबसे पसंदीदा है। इसके साथ ही फ्लोरल प्रिंट्स में सूट आ रहे हैं। जोधपुरी कुर्ते भी सिंपल डिजाइन में पसंद किए जा रहे हैं।