24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

durga puja 2019 : मां के मायके आने पर मनेगा उत्सव, छह दिन होंगे कार्यक्रम

शहर में 19 स्थानों पर बंगाली दुर्गा पूजा, सुबह से होगा पूजन और शाम को सांस्कृतिक आयोजन  

2 min read
Google source verification
Durga Maa

Durga Maa

जबलपुर. मां दुर्गा के महिषासुर का वध करने के बाद मायके आगमन को बंग समाज के लोग उत्सव के रुप में मनाते हैं। इस दौरान छह दिन तक बंगाली सार्वजनिक दुर्गा पूजा bengali durga puja पंडालों में अनुुष्ठान होंगे। तीन अक्टूबर से मां दुर्गा प्रतिमा के अनावरण के साथ दुर्गोत्सव की शुरुआत होगी। सिद्धी बाला बोस लायब्रेरी एसोसिएशन (city bengali club) के अध्यक्ष सुब्रत पाल और सचिव प्रकाश साहा के अनुसार शहर में 19 स्थानों पर बंगाली दुर्गा पूजा bengali durga puja होगी। जहां, प्रतिदिन सुबह से पूजन और रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूजा के दौरान बंगाल bengal के बैंड (ढांकी) की आवाज से पंडाल गूंजेंगे। वहीं, शाम को कोलकाता kolkata से आए कलाकारों की गीत-संगीत, नाट्य और बंग लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां एवं प्रतियोगिताएं होंगी।

सिंदूर खेला के साथ विदाई-

सार्वजनिक बंगाली दुर्गा पूजा bengali durga puja उत्सव समिति के सुजीत घोष, सोमेने गोस्वामी के अनुसार षष्ठी से नवमी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे अंजली होगी। पूजन के बाद दोपहर को भोग प्रसाद वितरण होगा। मिलन मुखर्जी, एचके डे ने बताया कि सप्तमी को नर्मदा तट पर कोला बहू स्नान होगा। आरएन दत्ता, अनुपम भौमिक के अनुसार पांच दिन तक पूजन के बाद दशमी को सिंदूर खेला के साथ मां को विदाई दी जाती है।

पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

पंचमी : 3 अक्टूबर

सुबह 7.30 बजे पंचमी पूजन। शाम 8 बजे बोधन, मां दुर्गा प्रतिमा अनावरण। शाम को सिटी बंगाली क्लब bengali club में ढांकी शो, पूजा थीम लीग रिलीज, डीबी क्लब D B Club में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति, ofk वेस्टलैंड westland में रजत जयंती पूजा।

षष्ठी : 4 अक्टूबर

सुबह 8.30 बजे से पूजन। शाम 6.30 बजे आमंत्रण अधिभास। रात 8 बजे से सिटी बंगाली क्लब bengali club में त्रिवेदा नृत्य अकादमी की प्रस्तुति, डीबी क्लब D B Club में सांस्कृतिक संध्या, प्रेमनगर में बच्चों का नृत्य, टैगोर नगर में आगोमनी संगीत, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता।

सप्तमी : 5 अक्टूबर

सुबह 7 बजे से पूजा, अंजली, प्रसाद, भोग वितरण, शाम 7.30 बजे आरती। रात 8 बजे से सिटी बंगाली क्लब bengali club में गायिका ओलिवा चक्रवर्ती (कोलकाता), डीबी क्लब D B Club में गायक सत्याजीत दास (कोलकाता) की प्रस्तुति, प्रेमनगर में नृत्य और रेलवे पूजा में संगीत संध्या।

अष्टमी : 6 अक्टूबर

सुबह 9.28 बजे से पूजा, संधि पूजा, अंजली, भोग वितरण। रात 8 बजे से सिटी बंगाली क्लब bengali club में शंख वादन, धुनुची नृत्य, डीबी क्लब D B Club में ज्योईता (कोलकाता) की प्रस्तुति, नृत्य, प्रेमनगर में मीता भट्टाचार्य का गायन, टैगोर नगर में हास्य नाट्य "हास की लाई शून्य"।

नवमीं : 7 अक्टूबर

सुबह 8.30 बजे से पूजा, कुंवारी पूजा, हवन, आरती, भोग वितरण। रात 8 बजे से सिटी बंगाली क्लब bengali club में त्रिजोय देव (मुम्बई), डीबी क्लब में देवारति दासगुप्ता सरकार (कोलकाता), रेलवे पूजा में मीता भट्टाचार्य का गीत-संगीत, टैगोर नगर में संगीत संध्या।