21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदोष व्रत आज, करें भगवान शंकर का पूजन, पूरी होगी मनोकामना- पंचांग

प्रदोष व्रत आज, करें भगवान विष्णु का पूजन, पूरी होगी मनोकामना- पंचांग

2 min read
Google source verification
aaj ka panchang 20 december 2018 guruvar pradosh vrat katha

aaj ka panchang 20 december 2018 guruvar pradosh vrat katha

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: ज: उलाव्वल: 11, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर, मास : पौष, पक्ष : शुक्ल
तिथि - सायं 4.49 तक भद्रा तिथि द्वादशी उपरांत जया तिथि त्रयोदशी रहेगी। द्वादशी तिथि में विवाह, व्यापारम्भ, अनाजभंडारण, विद्यारम्भ, उपनयन, कर्णवेध, यज्ञ, उपनयन, यात्रारम्भ, सेवारम्भ जैसे कार्य सम्पन्न किए जा सकते हैं। वहीं त्रयोदशी तिथि में कृषि, व्यापार, जलयंत्रनिर्माण से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
योग- रात्रि 7.57 तक ब्रह्म उपरांत ऐंन्द्र योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद हैं।
विशिष्ट योग- यमघट योग, जयद योग तथा प्रदोष व्रत के कारण के दिन शुभ तथा उत्तम है, मांगलिक कार्य हेतु शुभ है।
करण- सूर्योदय काल से बालव उपरांत तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण गणना शुभ है।

नक्षत्र- धु्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र रोहिणी प्रात: 9.14 तक उपरांत मृदुसंज्ञक नक्षत्र मृगशिरा रहेगा। रोहिणी नक्षत्र में तीर्थयात्रा, गृहारम्भ,पौधरोपण, बीजबपन, गृहप्र्रवेश, ग्रहशांति, बागबगीचा, शिल्पकारी, जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं, वहीं मृगशिरा नक्षत्र में सभी प्रकार के शुभ तथा मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।

शुभ मुहूर्त - आज गर्भाधान, नामकरण, प्रसूति स्नान, अन्नप्राशन, चौलमुंडऩ, सेवारम्भ, विद्यारम्भ, क्र्र्रयविक्रय, आवेदन पत्रलेखन, वरकन्यावरण, वधुप्रवेश हेतु दिन शुभ है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 7.30 से 10.30 बजे तक लाभ, अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा सुखद है।
व्रतोत्सव- आज : जयद योग तथा रवियोग के साथ प्रदोष व्रत का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।


चन्द्रमा : रात्रि 8.49 तक वृष राशि में उपरांत बुध प्रधान राशि मिथुन राशि में संंचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मकर राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का उत्तराषाढ़़ नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर वो,वा,वी अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। रोहिणी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृष होगी, प्रात: 9.14 बजे के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र मृगशिरा होगा। वृष राशि के जातक प्राय: सुंदर सुशील, विनम्र, परोपकारी, दयालु, समाजसेवी, अधिक मित्र वाले, कलाप्रेमी, चतुर तथा निर्भीक स्वभाव के होते हैं। शिक्षा, कला अथवा स्वतंत्र व्यवसाय में सफल रहते हैं।