
elderly couple house stealing by robbers broke the vault
जबलपुर। पोस्ट ऑफिस से रिटायर्ड कर्मी रविवार को खाना खाकर आराम से सो गए। पति-पत्नी इतनी गहरी नींद में थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब चोर उनके कमरे में दाखिल हो गए। काफी देर बाद खटपट की आवाज महसूस होने पर वृद्ध दंपति ने एक-दूसरे को जगाया तब तक उनका कमरा खाली हो चुका था। वे जिस कमरे में सो रहे थे चोर उसकी कमरे की तिजोरी ताला तोड़कर बेशकीमती जेवर और नगदी लेकर फरार हो चुके थे। मामले की शिकायत सोमवार को सुबह गोरखपुर थाने में की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
आंख खुली तो दरवाजा खुला मिला
पुलिस के अनुसार सतीश कुमार खन्ना डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी है। घर पर वे और पत्नी रहती हैं। रात १०.३० बजे दोनों सो गए थे। लगभग ४.३० बजे खटपट की आवाज पर उनकी नींद टूटी, तो देखा कि दरवाजा खुला था। इससे उन्हें संदेह हुआ। उठकर उन्होंने पूरा घर की तलाश की।
खिड़की की जाली काटकर आए अंदर
पुलिस के अनुसार शिकायकर्ता ने बताया कि उन्होंने जब घर की अच्छे से जांच की तो उन्हें कमरे की खिड़की खुली मिली। उन्होंने ध्यान से देखा तो खिड़की की मच्छरदानी वाली जाली टूटी थी। कमरे में रखी दोनों अलमारियां खुली थी। एक अलमारी में पर्स से तीन हजार रुपए और दूसरी अलमारी में रखे सोने के दो जोड़ बाली, चार ग्राम की अंगूठी और मोबाइल गायब था।
फरार हो गए चोर
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता को सुबह घर में खटपट की आवाज सुनाई दी। नींद टूटने का संदेह चोरों को शायद हो गया था। लेकिन वे जागते इससे पहले ही चोर वहां से फरार हो गए। चोरों की घटना का अंदेशा होते ही वृद्ध दंपति ने आसपास पूछताछ की। उनके घर पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सभी ने पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आसपास की सड़कों और घरों में सीसीटीवी कैमरों की पता लगा रही है। इन्हें खंगालाकर चोरों के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।
Published on:
08 Jan 2018 07:49 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
