
EOW का छापा : घर को घेर कर चल रही दस्तावेजों की जांच
जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक डॉक्टर दंपत्ती के यहां आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है, बुधवार सुबह अचानक पहुंची टीम देखकर डॉक्टर दंपत्ती के होश उड़ गए, पूरी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे घर को घेर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह धनवंतरी नगर स्थित डॉक्टर अशोक और तृप्ती गुप्ता के घर ईओडब्ल्यू की टीम ने पहुंचकर छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि इनके पास आय से अधिक सम्पत्ति है, जिसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। जैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची, डॉक्टर पति-पत्नी देखकर हैरान रह गए, सुबह से शुरू हुई कार्रवाई लगातार चल रही है, यहां से निश्चित ही टीम को बेनामी और आय से अधिक संपत्ति मिलने की आशंका है।
पूरा घर पुलिस के पहरे में कैद
ईओडब्ल्यू की टीम के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया है, ताकि कोई बाहर नहीं जा सके, साथ ही कोई बाहर का व्यक्ति भी अंदर नहीं आ सके।
दस्तावेजों की हो रही जांच
डॉक्टर दंपत्ति सुबह सोकर ही उठे थे, उन्होंने ठीक से चाय नाश्ता भी नहीं किया था, कि सुबह से आई ईओडब्ल्यू की टीम ने जांच शुरू कर दी, पुलिस ने चारों तरफ से घर को घेर लिया था, घर के मुख्य व अन्य दरवाजों पर पुलिस बल तैनात है, किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं टीम द्वारा लगातार दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Updated on:
16 Mar 2022 11:27 am
Published on:
16 Mar 2022 11:26 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
