19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में विस्फोट, कई कर्मचारी घायल, मच गई अफरातफरी

फैक्ट्री में हैंड ग्रेनेड में विस्फोट से हुआ हादसा,चार्जमैन सहित एक कर्मचारी झुलसा, ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में देर रात को हादसा, घायलों को अस्पताल भेजा

less than 1 minute read
Google source verification
jabalpurordinance.png

जबलपुर. ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार देर रात भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। हादसे में कई कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है।

कर्मचारी के दोनों हाथ और चेहरा आग से ज्यादा प्रभावित होने के कारण इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा- जानकारी के अनुसार देर रात 10:00 बजे फीलिंग सेक्शन 9 में हैंड ग्रेनेड की फिलिंग के दौरान हुए निकली तेज आग में एक चार्जमेन सहित कर्मचारी झुलस गया। दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए खमरिया अस्पताल में किया गया। एक कर्मचारी के दोनों हाथ और चेहरा आग से ज्यादा प्रभावित होने के कारण उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया।

फैक्ट्री के फिलिंग सेक्शन एफ -9 की बिल्डिंग नंबर 130 में मल्टी मोड़ हैंड ग्रेनेड में बारूद की फीलिंग का काम चल रहा था। इस दौरान वहां पर चार्जमैन दुर्गेश बागबर और कर्मचारी रोहित राजभर काम कर रहे थे। तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया और इससे निकली आग से रोहित के दोनों हाथ जल गए। उसका चेहरा भी आग से झुलस गया। इसी दौरान चार्जमैन भी चपेट में आ गया।

घटना के तुरंत बाद घायलों को खमरिया अस्पताल भेजा गया। वहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। फैक्ट्री के महाप्रबंधक अशोक कुमार को घटना की जानकारी लगी तो वे खुद अपनी गाड़ी लेकर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना है। इसके बाद रोहित को महाकौशल हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि वह 25% जल गया। यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच निर्माणी प्रबंधन के द्वारा कराई जाएगी। घटना के बाद लेबर यूनियन सहित दूसरे कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंच गए।