
महिला अफसर की फर्जी शिकायत के लिए भेजे 200 ईमेल
जबलपुर। एक ईमेल एड्रेस से मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की एक अफसर की फर्जी शिकायतें लगभग 200 ईमेल एडे्रसों पर भेजी गई। यह ईमेल वितरण कंपनी के अधीनस्थ कार्यालयों, राजनीतिक पदाधिकारियों समेत अन्य को भेजी गई। महिला अफसर ने पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत को जांच में ले लिया है।
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का मामला
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ मुख्य महाप्रबंधक कविता बाटला ने अपने कार्यालय से हस्ताक्षरित पत्र पुलिस अधीक्षक को लिखा। पत्र में कविता बाटला ने बताया कि 28 मई 2019 से वह कंपनी में कार्यरत है। एंटीकरप्शनसेल एमपीपीकेविविसीएल एड्रेस की जीएमेल आईडी से 25 नवंबर को दोपहर 12 बजकर दो मिनिट पर लगभग 200 ईमेल भेजे गए। यह ईमेल कंपनी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, राजनीतिक पदाधिकारियों समेत अन्य को भेजे गए। बाटला ने शिकायत में बताया कि ईमेल के जरिए उनकी जो भी शिकायत की गई है, वह पूरी तरह से फर्जी है। उसमें मनगढ़ंत आरोप लगाए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत में न तो शिकायतकर्ता का नाम लिखा हुआ है और न ही कोई पता या हस्ताक्षर है।
Published on:
05 Dec 2020 05:22 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
