
famous ice cream flavours in india
जबलपुर। गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों को ठंडक देने वाली चीजें पसंद आ रही हैं। इसमें सबसे पहला नाम आइसक्रीम का आता है। गर्मी आते ही जगह-जगह जहां आइसक्रीम के ठीए लगना शुरू हो चुके हैं, वहीं आइसक्रीम पार्लर्स में भी भीड़ दिखना शुरू हो चुकी है। आइसक्रीम होती ही ऐसी है कि गर्मी के मौसम में हर किसी की जुबां पर लालच ले आती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में भी आइसक्रीम की डिमांड अधिक होती है। यही वजह है कि गर्मी को देखते हुए शहर के आइसक्रीम पार्लर्स में ढेरों वैरायटीज मिल रही है। इसमें से कई तरह के फ्लेवर खासतौर पर गर्मी के लिए इनोवेट किए हुए हैं।
news facts-
गर्मी को देखते हुए सिटी आइसक्रीम पार्लर में मिल रही है ढेरों वैरायटीज
मिंटी मैजिक और रसगुल्ला आइसक्रीम लाजवाब
खाने के बाद अब आइसक्रीम
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की डिमांड तेजी से बढ़ चुकी है। इसके चलते अब डिनर के बाद डेजर्ट के रूप में आइसक्रीम खाना पसंद कर रहे हैं। पार्टी से लेकर दोस्तों के बीच की ट्रीट तक में अब आइसक्रीम शामिल हो रही है। बात की जाए गर्मी की तो नए फ्लेवर इस बार सिटी आइसक्रीम पार्लर्स में आ चुके हैं। इसमें रसीला रसगुल्ला के साथ मिंटी मैजिक आइसक्रीम सिटीजन को लुभा रही है।
यह कुल्फी हैं पसंदीदा
- बादाम कुल्फी
- मैंगो कुल्फी
- चोको ब्राउनी
- मिंटी मैजिक
- ट्रूटी-फ्रूटी
- बिस्किट आइसक्रीम
- रसगुल्ला आइसक्रीम
फ्लेवर्स पर फोकस
सिटी आइसक्रीम पार्लर्स में अलग-अलग फ्लेवर्स पर भी फोकस किया जा रहा है। इसके चलते पान का ट्रेंड भी आइसक्रीम के रूप में मिल रहा है। इतना ही नहीं पाइनेप्पल, एप्पल, पीच और ब्लैक बैरीज जैसे फ्रूट्स का टेस्ट भी आइसक्रीम में मिल रहा है। स्ट्रॉबैरी और मैंगो केक के साथ आइसक्रीम की लेयर भी लोगों के लिए इस बाद खास है।
फ्लेवर्स भी लाजवाब
- पान
- बादाम
- लिची
- राजभोग
- चॉकलेट ब्राउनी
- ठंडाई
- बटर स्कॉच विद् चिप्स
इन जगहों पर दिखता रश
- सिविक सेंटर
- विजयनगर
- सदर
- कंटगा तिराहा रोड
- ग्वारीघाट
- मेडिकल रोड
कैलोरी फ्री आइसक्रीम भी
लो फैट और कैलोरी को ना कहने वाले लोगों के लिए भी मार्केट में कई तरह की आइसक्रीम की वैरायटीज मिल रही है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कि डाइबिटीज पैशेंट्स हैं या फिर जो फिटनेस फ्रैंडली रहना पसंद करते हैं। इसमें भी उन्हें चॉकलेट के साथ वनीला और स्ट्रॉबैरी का टेस्ट मिल रहा है।
Published on:
26 Mar 2019 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
