6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भागवत कथा में महिलाओं ने कहा कुछ ऐसा…लोगों ने दोनों हाथ उठाकर दिखाया कही ये बात- देखें वीडियो

भागवत कथा में महिलाओं ने कहा कुछ ऐसा...लोगों ने दोनों हाथ उठाकर दिखाया कही ये बात- देखें वीडियो
less than 1 minute read
Google source verification
female social workers

female social workers

जबलपुर। श्रीमद भागवत कथा चल रही थी, भागवताचार्य कृष्ण सुदामा चरित्र पर प्रवचन दे रहे थे। जय श्री राधे कृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज रहा था, तभी कुछ महिलाएं वहां पहुंचीं और माइक थामकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि पीठासीन भागवताचार्य महाराज समेत मौजूद भक्तों ने दोनों हाथ उठाकर उनका समर्थन कर दिया। ये देखकर आयोजक व अन्य लोग भी खुशी से उन महिलाओं का समर्थन करने लगे। उनकी पहल का सभी ने स्वागत किया।

दरअसल, त्रिमूर्ति नगर कृष्णा कॉलोनी में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर पत्रिका के पक्षी मित्र अभियान के अंतर्गत उड़ान वेलफेयर सोसायटी की महिला सदस्यों द्वारा लोगों को जल संरक्षण के साथ पंछियों के लिए सकोरे लगाने की अपील की गई। उन्हें 221 सकोरे वितरित कर संकल्प दिलाया गया कि हर साल वे पंछियों के लिए भीषण गर्मी में पानी और दाना की व्यवस्था अपने अपने घरों में करेंगे। लोगों ने महिलाओं की बातों को मानकर जल्द ही इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की हां कर दी। इस मौके पर उड़ान संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, संगीता बुंदेला, अमी खरे, सुनीता मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, चंद्रशेखर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।