3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

horrible fire videos मिल में लगी भीषण आग, बुझाने में दमकल को भी आया पसीना- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

जबलपुर, नरसिंहपुर कटनी की ताजा अपडेट के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम  

3 min read
Google source verification
horrible fire videos

horrible fire videos

दाल मिल में आग, लाखों की सामग्री खाक, बरगवां स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की घटना, दमकल ने पाया काबू
कटनी. बरगवां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक दाल मिल में सोमवार की सुबह अचानक आग भड़क उठी। मिल के कर्मचारियों ने धुआं उठता देखकर संचालक को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे संचालक ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। नगर निगम की दमकल गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। जिस स्थान पर मिल में आग लगी थी, वहां से ही मशीनों के लिए केबल गई हुई थी। इसके चलते शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने के बाद बिजली विभाग को भी सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई और उसके बाद दमकल ने आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया।

जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी आहूजा की अंबिका पल्सेस के नाम से बरगवां इंडस्ट्रियल एरिया में दाल मिल है। सुबह ५.३० बजे मिल में सोने वाले कर्मचारी जब उठे तो मिल के एक कोने में आग लगी हुई थी। इसकी जानकारी उन्होंने मिल मालिक आहूजा को दी। आहूजा ने फायर बिग्रेड को सूचना दी और उसके बाद नगर निगम की दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संचालक ने बताया कि आग से मिल में रखी दाल, बारदाना सहित लगभग ४ लाख रुपये की सामग्री जलकर खाक हो गई।
----------------

नगर निगम ने तोड़े अवैध कब्जे, शाहीनाका और सैनिक सोसायटी में अतिक्रमण की कार्रवाई जारी
जबलपुर . नगर निगम के अमले ने मंगलवार सुबह सैनिक सोसायटी में शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाए गए कमरे व बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर दी। इसके बाद तिलहरी में अवैध तरीके से बनाई गई बाउंड्रीवाल, गढ़ा के शाहीनाका में सड़क चौड़ीकरण में बाधक मकान व मंदिर तोड़ा गया। निगम का अमला सबसे पहले सैनिक सोसायटी पहुंचा। शासकीय जमीन पर कब्जा कर मकान के आगे दो कमरे व बाउंड्रीवाल का निर्माण को तोड़ा गया। इसकी निगम के साथ ही सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी। यह अवैध निर्माण लेफ्र्ट टर्न में भी बाधक थे।
इसके बाद टीम साकार नगर तिलहरी पहुंची। वहां सड़क पर कब्जा कर बनाई गई बाउंड्रीवाल तोड़ गई। जबकि, एक कमरे को तोडऩे के लिए अतिक्रमणकारी को समय दिया गया। दोपहर बाद निगम का अमला शाहीनाका में कार्रवाई के लिए पहुंचा। यहां सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में ही कई अतिक्रमण हटाए जा चुके थे। यहां सड़क पर बने एक मकान के तीन कमरे व एक मंदिर को हटाया नहीं जा सका था। निगम के अमले ने तीनों कमरों को तोड़ दिया।
-----------------
एकात्म यात्रा 28 को आएगी जबलपुर, कलेक्ट्रेट में तैयारियों को लेकर हुई बैठक
जबलपुर. आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के लिए धातु संग्रहण व जनजागरण के उद्देश्य से एकात्म यात्रा 28 दिसम्बर को मझौली से जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। अध्यक्षता गौपालन एवं पशु सम्वर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने की। कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। स्वामी राघवदेवाचार्य, डॉ. केके चतुर्वेदी, महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, अजय विश्नोई, डॉ. जितेन्द्र जामदार, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल व अन्य जनप्रतिनिधि थे।
------------------------------
शिवाजी मैदान में 351वां प्रकाशोत्सव २४ को, प्रबंध समिति ने दी जानकारी, तैयारियां शुरू
जबलपुर. गुरु गोविन्द सिंह के ३५१वें प्रकाशोत्सव पर २४ दिसम्बर को शिवाजी मैदान सदर में कार्यक्रम होगा। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, सदर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान सरदार नछत्तर सिंह ने बताया कि सिख समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी राष्ट्र के प्रति त्याग और बलिदान के प्रतीक गुरु को नमन करेंगे। गुरु का अटूट लंगर चलेगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखबीर सिंह बादल, केन्द्रीय मंत्री हर सिमरत कौर बादल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार चौहान, मनिन्दर सिंह सिरसा, कुलदीप सिंह भोगल को आमंत्रित किया गया है।

प्रकाशोत्सव को केन्द्र सरकार की ओर से मनाने की सराहना करते हुए कहा कि पटना में २५ दिसम्बर में हो रहे प्रकाशोत्सव के लिए संस्कारधानी के ५०० सिख विभिन्न जत्थों में रवाना होंगे। यहां समिति के सरदार प्रभुजोत सिंह, मनोहर सिंह रील, गुरुदेव सिंह आदि थे।
--------------------
धूमधाम से निकली कलश यात्रा, भागवत कथा का मंडप पूजन से हुआ शुभारंभ
जबलपुर. आमनपुर, कालीमठ में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। चित्रकूट धाम से आए कथा व्यास नवलेश दीक्षित ने भागवत का महत्व बताया। व्यास पीठ का पूजन एड़. अशोक गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, नयनतारा एवं विनीता ने किया। इसके पहले श्रीमद भागवत पुराण की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से नगर भ्रमण पर निकाली गई। जिसमें जयश्री राधे कृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने शहरवासियों को कथा श्रवण करने का न्यौता भी दिया। बैंड बाजों की धुनों पर भगवान श्रीकृष्ण की भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों से शोभायात्रा मार्ग कृष्णमय हो गया।
------------------

Story Loader