27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में कार सवारों ने लोडिंग ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, देखें वायरल वीडियो

लोडिंग ऑटो चालक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एफआइआर-अधारताल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Santosh Kumar Singh

•

Updated: 12 Oct 2020, 11:08 PM IST

Car riders brutally beaten loading auto driver.jpg

Car riders brutally beaten loading auto driver

जबलपुर. सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुए एक वीडियो को जिसने भी देखा रूह कांप गई। लोडिंग ऑटो चालक को कार सवार दो युवकों ने बेरहमी से पीटा। बाल पकड़ कर घसीटा। एक युवक ने बचाव की कोशिश की, तो उसे धमका कर भगा दिया। वहां भीड़ तमाशा देखने के लिए जमा हो गई थी, लेकिन बीच-बचाव करने कोई नहीं पहुंचा। ये जरूर हुआ कि भीड़ में कई लोगों ने वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का असर ये हुआ कि 24 घंटे के अंदर अधारताल पुलिस को एफआइआर दर्ज करनी पड़ी। खुद एसपी ने मामले को काफी गम्भीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये है पूरा घटनाक्रम
चांदमारी तलैया टेस्टिंग रोड निवासी अजीत विश्वकर्मा (23) लोडिंग ऑटो का चालक है। रविवार शाम 4.15 बजे कंचनपुर बमबम किराना के पास से लोहे की सेंट्रिंग की प्लेट लोड कर लालमाटी घर जा रहा था। शोभापुर ब्रिज के नीचे साइड रोड पर उसके वाहन से स्कूटी को टक्कर लग गई। इससे दो युवतियां गिर गई थीं। उसी समय पीछे से लाल रंग वाली कार से अभिषेक उर्फ गुड़ी दुबे और चंदन सिंह नाम के दो युवक पहुंचे। दोनों ने अजीत के साथ बेरहमी से मारपीट की। परिचित राजा ठाकुर व सचिन शर्मा ने बीच-बचाव किया, तो धमकी देकर चले गए।

IMAGE CREDIT: patrika

युवती की शिकायत पर रविवार को ही दर्ज हो गया था प्रकरण
स्कूटी सवार युवती की शिकायत पर रविवार को ही पुलिस ने लोडिंग ऑटो चालक के खिलाफ धारा 337, 229 का प्रकरण दर्ज किया था। वहीं सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर सोमवार को अधारताल पुलिस ने चालक की शिकायत पर आरोपी अभिषेक उर्फ गुड़ी दुबे और चंदन सिंह के खिलाफ धारा 294, 323, 307, 506, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज किया।