जबलपुर

#fishaquarium मोल्डेड और क्रिस्टल क्लियर एक्वेरियम बढ़ा रहे होम ब्यूटी

#fishaquarium मोल्डेड और क्रिस्टल क्लियर एक्वेरियम बढ़ा रहे होम ब्यूटी  

2 min read
May 12, 2023
#fishaquarium

जबलपुर. घर को खुबसूरती और सजाने के साथ वास्तु दोष दूर करने व मन को शांति देने वाले फिश एक्वेरियम समय के साथ अपडेड हो गए हैं। सिटी में हाईटेक व न्यू जनरेशन के फिश टैंक खूब पसंद किए जा रहे हैं। इनमें न तो मैंटेनेंस करना पड़ता और न ही ये जल्दी गंदे होते हैं। यही नहीं इनबिल्ट कलर्ड लाइटिंग, स्टाइलिश लुक को और भी खूबसूरत बना देती है। सिटी में देसी की अपेक्षा अब मोल्डेड व क्रिस्टल क्लियर ग्लास एक्वेरियम की डिमांड ज्यादा है। इसके लिए शौकीन लोग खर्च भी जमकर कर रहे हैं।

देसी एक्वेरियम की जगह न्यू जनरेशन के फिश टैंक बने पसंदीदा

50 हजार तक कीमत
शहर में बिकने वाले नॉर्मल ग्लास के देसी फिश एक्वेरियम की कीमत 500 से 5000 रुपए तक होती है। वहीं मोल्डेड व क्रिस्टल क्लियर ग्लास वाले एक्वेरियम की स्टार्टटिंग प्राइज 1500 रुपए है, जो कि साइज के अनुसार 50 हजार रुपए तक पहुंच जाती है। शहर के कई घरों में इतनी कीमत वाले एक्वेरियम रखे हुए हैं। एक्वेरियम सप्लायर के अनुसार मोल्डेड एक्वेरियम में लीकेज की समस्या नहीं होती है। साफ सफाई करने में आसानी होती है। कांच बहुत जल्दी गंदा नहीं होता। सालों तक स्क्रेच नहीं पड़ते। इनबिल्ट फिल्टर पानी को गंदा नहीं होने देता। ग्लास क्वालिटी हाई होने के साथ इसकी थिकनेस इसे खूबसूरती के साथ मजबूती प्रदान करती है।

एसेसरीज भी डिमांड में
●क्रिस्टल स्टोन ●कलर्ड स्टोन ●फॉसिल्स स्टोन ●आर्टिफिशियल स्टोन आर्ट ●वॉटर प्रूफ बैकग्राउंड सीनरी ●प्लांट ●मॉडल्स ●टॉयज

वास्तु के साथ होम ब्यूटी
फिश एक्वेरियम घरों में वास्तु के अनुसार लगाने का चलन ज्यादा है। इसके साथ रूम की ब्यूटी को और निखारने के लिए भी लोग एक्वेरियम लगा रहे हैं। इनमें महंगी से महंगी और सुंदर फिश रखी जा रही हैं। सिटी में दर्जनों शॉप न्यू जनरेशन के एक्वेरियम सेल कर रहे हैं। महंगे एक्वेरियम के साथ ही अब लोगों की मछली रखने की च्वाइस भी चेंज हुई है। शहर में विदेशी किस्म की महंगी फिशेश रखने का चलन बढ़ा है। लोग ऑर्डर देकर भी एक्वेरियम के अकॉर्डिंग फिश बुलवा रहे हैं।

Published on:
12 May 2023 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर