7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर ब्रिज होने लगा तैयार, यार्ड में बन रहा स्लैब

प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर ब्रिज होने लगा तैयार, यार्ड में बन रहा स्लैब  
2 min read
Google source verification
flyover bridge

flyover bridge

जबलपुर। दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर के तैयार हुए पियर में कैप लगाने का काम शुरू हो गया है। मदन महल चौराहा छोर पर पियर में कैप लगाई जा रही है। साढ़े पांच किमी के रूट में बनने वाले पौने दो सौ से ज्यादा पियर में कैप लगाई जाना है। इसके बाद पियर पर सेग्मेंटल स्लैब बिछाया जाएगा। फ्लाईओवर निर्माता कं पनी एनसीसी के पाटन बायपास स्थित यार्ड में एक से दो दिन में सेग्मेंटल स्लैब के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए यार्ड में भारी-भरकम हाईटेक मशीन लगाई गई हैं। सभी पियर तैयार हो जाने व सेग्मेंटल स्लैब का निर्माण कार्य हो जाने पर उन्हें हाईटेक हाईड्रोलिक के्र न के जरिए लाकर पियर के ऊ पर रखा जाएगा।

पियर में कैप लगाने का काम शुरू
पाटन बायपास के पास सेग्मेंटल स्लैब बनाने की चल रही तैयारी
रफ्तार पकड़ रहा फ्लाईओवर का काम

ऐसे समझें पियर कैप व सेग्मेंटल स्लैब
पियर में टॉप का कैप दोनों ओर ब्रांच देगा। जिस पर सेग्मेंटल स्लैब रखे जाएंगे। उसी पर फ्लाईओवर में आवाजाही का मार्ग तैयार होगा। जिस पर से होकर वाहन गुजरेंगे। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार पियर कैप व सेग्मेंटल स्लैब में निर्माण में मजबूती के लिए उच्च गुणवत्ता के हैवी स्टील का उपयोग किया जाता है।

कई सेक्टर में बंटा है यार्ड
एनसीसी कं पनी के जिस यार्ड में सेग्ममेंटल स्लैब का निर्माण कार्य शुरू होना है, कई सेक्टर में बंटा हुआ है। एक सेक्टर में ऑटोमेटिक क्रे न नुमा दो बड़े स्ट्रक्चर स्थापित हैं। एक सेक्टर में पियर के लिए स्टील को आकार देने का काम जारी है। इसी तरह से एक सेक्टर में क ांक्रीटेड स्ट्रक्चर तैयार करने का काम किया जा रहा है। एक और सेक्टर में निर्माण सामग्री रखी गई है।


फ्लाईओवर के जो पियर तैयार हो गए हैं उनमें कैप लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद सेग्मेंटल स्लैब स्थापित किए जाएंगे। एनसीसी कं पनी के पाटन बायपास स्थित यार्ड में सेग्मेंटल स्लैब के निर्माण का काम जल्दी ही शुरू होगा।
- गोपाल गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, पीडब्लूडी