
gajrath mahotsav
जबलपुर। संस्कारधानी में 17 फरवरी से होने वाले गजरथ महोत्सव में तीर्थंकर मुनि सुब्रत नाथ के जन्म कल्याणक के लिए अयोध्या नगरी की रचना की जा रही है। इस नगरी में सर्वतोभद्र महल भी बनाया जा रहा है। पांच दिनी धार्मिक आयोजन में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की सम्भावना है।
ब्रम्हचारी नरेश भैया ने बताया कि गजरथ महोत्सव में 5000 वर्ग फुट में वेदी का निर्माण किया जा रहा है। भगवान के जन्म कल्याणक के लिए भूमि शुद्धि की प्रक्रिया में लाखों मंत्रों का पाठ किया जाता है।
गजरथ भूमि को शांतिपूर्ण महोत्सव के लिए शुद्ध करने एवं भूमि को ऊर्जावान बनने भूमि जागरण मंत्र एवं शांति मंत्रों का पाठ गुरुकुल के विद्यार्थी अपने गुरुओं के मार्गदर्शन में कर रहे हैं। भूमि के समतलीकरण कार्य के प्रभारी राजीव बेंटिया एवं अनिल जैन ने बताया कि बड्डा मैदान में अयोध्या नगरी बनाई जा रही है। मशीनों से स्वच्छता और शांति पाठ का परिणाम है कि देशी-विदेशी पक्षियों ने डेरा जमा लिया है। गजरथ के अध्यक्ष अशोक जैन एवं महामंत्री आनंद सिंघई ने जानकारी दी कि गजरथ स्थल पर पहुंचने वाले वाहनों को गुरुकुल के पीछे पार्क किया जाएगा। आशीष जैन लालू एवं संदेश जैन ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने अभी से यातायात व्यवस्था के रोड मैप पर चर्चा कर ली है। नगर वासियों के लिए बस की व्यवस्था बड़ा फुहारा एवं कॉलोनियों से की जा रही है।
मुनि योग सागर ने किया अभिषेक
मुनि योग सागर ससंघ ने दिगम्बर जैन स्वर्ण मंदिर में मंगलवार को अभिषेक दर्शन किए। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
Published on:
06 Feb 2019 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
