जबलपुर

ganesh chaturthi 2023 : प्रदेश में यहाँ विराजते हैं शुद्ध चांदी के गणेश जी, लगती है भक्तो की भीड़

ganesh chaturthi 2023 : प्रदेश में यहाँ विराजते हैं शुद्ध चांदी के गणेश जी, लगती है भक्तो की भीड़  

less than 1 minute read
Sep 18, 2023
chandi ke ganesh ji

जबलपुर. सिद्ध गणेश धाम ललपुर में चांदी के श्रीगणेश सोमवार को विराजेंगे। ललपुर स्थित श्री सिद्ध गणेश धाम एवं रजत गणेश मंदिर के आचार्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि गणेश धाम में 10 दिन तक हजारों श्रद्धालुजन परिवार सहित आकर रजत भगवान गणेशजी का दर्शन करते हैं। दर्शन करने मात्र से भगवान गणेश सभी भक्तों के सम्पूर्ण मनोरथ पूर्ण करते हैं।

पहले वर्ष स्थापित की गई थी सवा किलो चांदी की प्रतिमा, हर साल बढ़ाई जाती है चांदी
ललपुर गणेश धाम में 21 किलो चांदी के गजानन आज विराजेंगे

चांदी के बर्तन में लगता है भोग

आचार्य तिवारी ने कहा कि गणेश धाम रजत गणेश मंदिर के नाम से 13 वर्ष से प्रसिद्ध हैं। ललपुर मार्ग पर स्थित गणेश धाम में 12 वर्ष पहले 1.25 किलो चांदी से बनी विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हर साल चांदी बढ़वाई जाती है। हर साल बढ़ते-बढ़ते प्रतिमा का वजन 21 किलो हो गया है। इसके अलावा भगवान को जिसमें भोग लगता है वे बर्तन भी चांदी के हैं। इन्हें मिलाकर 31 किलो चांदी हो जाती है। लोगों का मानना है कि रजत के गजानन के दर्शन से मन को शांति मिलती है। रजत गणेश के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। दर्शन करने पहुंचने वालों को रोजाना भंडारे के रूप में प्रसाद वितरण किया जाता है।

शाम को महाआरती, मंदिर में दस दिन किए जाएंगे विविध कार्यक्रम

सोमवार को दोपहर में मूर्ति की स्थापना कर पूजन पाठ प्रारंभ होगा। शाम को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में रोजाना षोड़ोपचार से गणेशजी का सस्रार्चन किया जाएगा। सनातन धर्म में चांदी से निर्मित मूर्ति की पूजा करने से विशेष मनुष्य के जीवन में सुख-शांति आती है। 10 दिन तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन महाआरती रात्रि 8 बजे होगी।

Published on:
18 Sept 2023 04:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर