1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार लडक़ों ने लड़की की फोड़ दी आंख, तोड़ दी नाक- वीडियो वायरल

चार लडक़ों ने लड़की की फोड़ दी आंख, तोड़ दी नाक- वीडियो वायरल

less than 1 minute read
Google source verification
gilr_final.png

चार लडक़ों ने लड़की की फोड़ दी आंख, तोड़ दी नाक- वीडियो वायरल

जबलपुर। लड़कियों के प्रति सम्मान की बातें करने वाले जबलपुर शहर में एक शर्मनाक वाक्या हुआ है। जिसमें पड़ोसियों ने लडक़ी को सरेराह रात में लगातार पीटते रहे। उसकी आंख फोड़ दी, आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने उसके नाक और सिर पर भी गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। लडक़ी को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

पुलिस के अनुसार संजय नगर यादव कॉलोनी निवासी रवि कुरील ने रिपोर्ट में लिखाया है कि वह विजय नगर में चाय की दुकान चलाता है। होली के दिन सोमवार को उसके घर के सामने विनय चक्रवर्ती, सुधीर विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा होली खेल रहे थे, वे लगातार गाली गलौच कर रहे थे। उन्हें जब गाली देने से मना किया तो उन्होंने मां बहन के लिए गंदे गंदे शब्द उपयोग किए। इस पर उसकी बेटी प्रांजल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सुधीर विश्वकर्मा ने उस पर डंडे से वार कर सिर फोड़ दिया। वे लगातार मारते रहे, जिससे उसकी आंख व नाक में भी गंभीर चोटें आईं।

पूरी घटना वीडियो में कैद
गाली गलौच करने से लेकर मारपीट तक की घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल पर बनाकर सोशली मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद आरोपियों को लेकर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, वहीं लडक़ी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं। वीडियो धुरेड़ी के दिन का बताया जा रहा है।

Story Loader