
Fashion Trends
जबलपुर. सिटी गल्र्स के बीच फैशन की बहार हमेशा छाई रहती है। वे हर तरह का फैशन काफी जल्दी अडोप्ट कर लेती हैं। यह फैशन उन्हें जहां सेलिब्रेटीज से मिल रहा है, वहीं लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स पर भी उनकी नजर बनी रहती है। इन दिनों सिटी गर्ल्स के बीच पार्टीज के लिए लॉन्ग गाउन की बजाय टी-लेंथ ड्रेसेज का फैशन नजर आ रहा है।
क्या है टी-लेंथ ड्रेसेज
इस तरह की डे्रसेज यूं तो हमेशा से ही कॉमन फैशन में रही है, लेकिन इन दिनों इन्हें न्यू फैशन की डेफिनेशन मिलने के बाद अब इनकी डिमांड पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। टी-लेंथ ड्रेसेज नी-लेंथ ड्रेसेज से नीचे और एंकल लेंथ से ऊपर हाइट की होती है। पार्टीज के लिए इस की ड्रेसेज की सबसे ज्यादा डिमांड की जाती है।
शिफॉन और जॉर्जेट में भी
लॉन्ग गाउन और नी लेंथ डे्रसेज का फैशन जिस तरह से कॉटन में नजर आता है, उसी तरह से टी-लेंथ ड्रेसेज का फैशन शिफॉन और जॉर्जेट के पैटर्न में खूब भा रही है। इसके साथ ही वेडिंग के लिए लोग इसे ब्रोकेड और बनारसी पैटर्न में भी पसंद किए जा रहे हैं।
Published on:
19 Dec 2019 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
