3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

gold rate: सोने चांदी के दाम हुए इतने कम कि लग गई दुकानों में भीड़

सोने व चांदी के रेट में नरमी से सराफा में बढ़ी बिक्री की चमक

2 min read
Google source verification
Gold Price

Gold Price:

जबलपुर/ त्योहारी सीजन और कीमत में नरमी का असर ज्वेलरी कारोबार दिखाई देने लगा है। नवरात्र के पहले दिन से सराफा बाजार में चमक शुरू हो गई है। सोना और चांदी के गहनों की खरीददारी बढ़ गई है। बड़ी संख्या में ग्राहक सराफा बाजार के अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर चल रही ज्वेलरी की दुकानों में पहुंच रहे हैं। इस बीच सराफा कारोबारियों ने भी ग्राहकों अलग-अलग प्रकार की स्कीम देना प्रारंभ कर दिया है। यह प्री बुकिंग से लेकर तत्काल डिलेवरी पर दी जा रही हैं।लॉकडाउन के समय से अब तक सोना और चांदी की कीमतों में काफी कमी आई है।

त्योहारों पर कारोबारी भी दे रहे ऑफर, शादियों के लिए अभी से बुकिंग

सोमवार को स्टेंडर्ड सोना 51 हजार 100 रुपए और जेवर 50 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका। चांदी की बात करें तो स्टेंडर्ड की कीमत 62 हजार 500 तथा जेवर की कीमत 61 हजार रुपए किलो पर रही। लॉकडाउन से अब तक इसमें भारी कमी आई है। उस समय सोना के दाम 56 से 58 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 65 से 68 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी।

गिरे दाम, ग्राहकों को फायदा
सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना प्रति 10 ग्राम 50 से 51 हजार और चांदी प्रति किलो 61 से 62 हजार के आसपास बनी हुई है। बीते शनिवार को 22 कैरेट सोना 50 हजार 100 और स्टैंडर्ड सोना 50 हजार 800 के साथ सबसे निचले स्तर पर था। सोमवार को उसमें थोड़ी तेजी आई। जानकारों का कहना है कि अभी बहुत अधिक फर्क नहीं आएगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार दीपावली तक इसमें थोड़ा उठाव आ सकता है।

Story Loader