24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूल बन गया ‘कचराघर’

जार्ज टाउन के वातावरण में दुर्गंध, संक्रमण की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Manoj Verma

•

Updated: 29 Apr 2023, 12:34 PM IST

Government school became 'garbage'

मालवीय चौक के पास सरकारी स्कूल को सफाई सुपरवाइजरों ने कचराघर बना दिया है।

एक नजर

स्कूल समय में खड़े किए जा रहे रिक्शे

परिसर में फैल रहा है कचरा

निगम का पीडब्ल्यूडी विभाग की सामग्री का ढेर

परिसर में हो रही अवैध पार्किंग

बैरीकेट लगाकर बचा रहे परिसर

जबलपुर. मालवीय चौक के पास सरकारी स्कूल को सफाई सुपरवाइजरों ने कचराघर बना दिया है। सुबह सफाई के बाद स्कूल परिसर में कचरा गाड़ी रख दी जाती है। इसमें कुछ गाडिय़ों में कचरा भी रहता है। इससे स्कूल परिसर में दुर्गंध रहती है, इन गाड़ियों की वजह से संक्रमण की आशंका बनी हुई है।

रिक्शों में भरा रहता है कचरा

स्कूल परिसर में खड़े रिक्शों, हाथगाड़ी में एकत्र किया हुआ कचरा भरा रहता है। स्कूल परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों की दलील है कि हवा की वजह से यह कचरा फैल रहा है। हाल ही में पानी गिरने से कचरे में सड़ाध्र पैदा हो गई है, जिससे वातावरण में दुर्गंध फैल रही है।

गोलबाजार रोड पर जार्ज टाउन स्कूल के परिसर में निर्माण सामग्री का ढेर लगा हुआ है। यहां कचरा ढोने वाले रिक्शे, हाथगाड़ी खड़ी की जा रही है। यह गाडिय़ां स्कूल की इमारत से सटाकर रखी जा रही है। यह भी ऐसी जगह है, जहां से स्कूल के बच्चे, शिक्षकों का आना-जाना होता है।

इनका कहना है...

स्कूल में कचरा एकत्र करने वाले रिक्शे हटवा दिए गए थे लेकिन यदि फिर वही हालात बन रहे हैं तो सुपरवाइजरों पर कार्रवाई की जाएगी।

वीणा वर्गिस, शिक्षा अधिकारी, नगर निगम

अंधेरा पुल : पत्थरों की दीवार पर झाड़ियां
जबलपुर. रेलवे ब्रिज नम्बर एक से लगी पत्थरों की दीवार पर झाडिय़ां उग गई हैं। इससे दीवार के कमजोर होने की आशंका बन रही है। इस दीवार के बाजू से घमापुर की ओर जाने वाला मार्ग है, जिस पर सतत ट्रैफिक रहता है। यदि दीवार धंसकती है तो बड़ा हादसा हो सकता है।

यहां दीवार पर उगी झाडिय़ों से पत्थरों के बीच का प्लास्टर गिर रहा है।

ए, मिश्रा

झाडिय़ों से ढांचा कमजोर हो रहा है, दीवार में कई जगह से पानी का रिसाव भी है।

सीके तिवारी