
aaj graho ne badli apni chal shuru ho gaya aap ka accha kal
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: ज: उस्मानी 20, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण, तिथि - भद्रा तिथि सप्तमी प्रात: 9.45 तक उपरांत जया तिथि अष्टमी रहेगी। भद्रा तिथि मांगलिक कार्यों हेतु शुभ मानी जाती है। इस तिथि में उपनयन, वेदारम्भ, पठन पाठन, शिल्प विद्या, गायन वादन, नृत्यारम्भ जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं, वहीं जया तिथि में कृषि वानकी, खनिज सम्पदा, आमोद प्रमोद, पत्र लेखन जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
योग- दोपहर 3.29 तक व्याघात उपरांत हर्षण योग रहेगा। दोनों ही योग सामान्य हैं दैनिक कार्य हेतु सामान्य है।
विशिष्ट योग- भद्रा एवं जया तिथि दोनों ही तिथि शुभ कार्य के अनुकूल रहती है। लग्र सारिणी पर विचार कर लेना चाहिए।
करण- सूर्योदय काल से वव उपरांत वालव तदनंतर कौलव करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- मिश्रसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र अनुराधा रात्रि 3.23 तक उपरांत दारूण संज्ञक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र में मांगलिक कार्य गृहप्रवेश, देवालय, वस्त्रालंकार, आभूषण निर्माण, वास्तु, पौधरोपण, विवाह, उपनयन जैसे कार्य सम्पादित किए जा सकते हंै। वहीं ज्येष्ठा नक्षत्र में कारीगरी, चित्रकला, मशीनरी तथा सेवारम्भ जैसे कार्यं शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त - आज नामकरण, प्रसूति स्नान, नामकरण, वाद्यकलारम्भ, वरकन्यावरण, वधूप्रवेश, आभूषण निर्माण, धान्यछेंदन, आवेदन पत्र लेखन के लिए दिन शुभ है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ एवं अमृत तथा रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : जानकी जयंती तथा भौमा सिद्धि योग का मंगलकारी व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक मंगल प्रधान राशि वश्चिक राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कुम्भ राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का शतभिषा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ना,नी,नु, अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। आर्दा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृश्चिक होगी, राशि स्वामी मंगल तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मिथुन राशि के जातक प्राय: सुंदर, मननशील, आध्यात्मिक, सरल, विनोदी स्वभाव, सुधारवादी, दार्शनिक, लोकप्रिय, कलाप्रेमी तथा व्यापार की कला में अत्यंत निपुण होते हैं। जीवन में ेसकारात्मकता का प्रभाव रहता है।
Published on:
26 Feb 2019 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
