24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्मदिन पर आज करें विष्णु जी के इस अवतार का पूजन, समृद्धि से भर जाएगा घर: पंचांग

जन्मदिन पर आज करें विष्णु जी के इस अवतार का पूजन, समृद्धि से भर जाएगा घर: पंचांग  

2 min read
Google source verification
पूर्णिमा व्रत पूजा विधान, घर में भगवान विष्णु पूजा

पूर्णिमा व्रत पूजा विधान, घर में भगवान विष्णु पूजा

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: ज: उलअव्वल 11, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : शुक्ल
तिथि - रात्रि 2.14 तक भद्रा तिथि द्वादशी उपरांत जया तिथि त्रयोदशी रहेगी। भद्रा तिथि विवाह, उपनयन, गृहप्रवेश, क्रय विक्रय, पशुचिकित्सा तथा विपणि व्यापार के लिए अत्यंत उपयुक्त मानी जाती है। वहीं जया तिथि भी मंगलकारी कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है। व्यापारारंभ जैसे कार्य हेतु यह तिथि शुभ मानी जाती है, परंतु पौष मास में मंगलकारी कार्य निशिद्ध हैं।
योग- रात्रि 9.59 तक शुभ उपरांत शुक्ल योग रहेगा। दैनिक कार्य हेतु दोनों ही योग शुभ मंगलकारी रहेंगे।
विशिष्ट योगर्- ग्रहयोग के आधार पर आज के दिन प्रसूति, नामकरण, विद्यारंभ, विपणि व्यापार जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से बव उपरंात बालव तदनंंतर कौलव करण का प्रवेश होगा, करण शुभ सुखद है।
नक्षत्र- साधारण संज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र कृत्तिका दोपहर 1.45 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा। शुभ नक्षत्र गणना के आधार पर आज के दिन विवाह, यज्ञोपवीत, अलंकार, वास्तु, गृहप्रवेश, प्रतिष्ठा, व्यापारिक यात्रा, नामकरण, कूपारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं, परंतु सूर्य के धनु संक्रांति के कारण मंगलकारी कार्य निशिद्ध रहते हैं।

शुभ मुहूर्त- ंनक्षत्र गणना के आधार पर आज पुंसवन, प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, नामकरण, अन्नप्रासन, विपणिव्यापार नववस्त्रधारण एवं पौधरोपण जैसे कार्य शुभ मंगलकारी माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 9.00 से 10.30 बजे तक चर दोपहर 10.30 से 1.30, लाभ अमृत एवं रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : सर्वार्थ सिद्धि एवं जयद योग के साथ श्री कूर्मद्वादशी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शुक्र प्रधान राशि वृष राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरू धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है, सूर्य का पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर आ,ई,उ,ऊ अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृष तथा राशि स्वामी शुक्र रहेंगे। वृष राशि शुक्र प्रधान राशि है। इस राशि के जातक प्राय: गम्भीर, विवेकवान, अनुशासन प्रिय तथा स्वाभिमानी प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मित्रों की संख्या कम होती है, परंतु आवश्यकता पडऩे पर बड़े जन संंगठन का नेतृत्व का संचालन करते हैं।