24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकरों ने ठुकराया कछपुरा जोन, अब बनेगी चौपाटी

महानगरों की तर्ज पर मिनी चौपाटी बनाने के लिए भोपाल मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Manoj Verma

•

Updated: 19 Mar 2024, 8:08 PM IST

Hawkers rejected Kachhpura zone, now Chowpatty will be built

महानगरों की तर्ज पर मिनी चौपाटी बनाने के लिए भोपाल मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव

जबलपुर. दो करोड़ रूपए की लागत से बनाए गए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कछपुरा के हॉकर जोन को स्ट्रीट वेंडर्स ने ठुकरा दिया। तमाम कोशिशों के बाद भी नगर निगम प्रशासन इन वेंडर्स को जोन में नहीं बिठा पाया। अब महानगरों की तर्ज पर प्रशासन ने इस जगह पर मिनी चौपाटी बनाने के लिए एक प्रस्ताव नगरीय निकाय को भेजा है, जहां से स्वीकृति आने के बाद इसे चौपाटी का स्वरूप दिया जा सकेगा।

रानीताल से गढ़ा रोड पर सड़क के किनारे बैठने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को एक प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से कछपुरा ब्रिज के किनारे हॉकर जोन बनाया था। शुरूआत में यहां कॉन्क्रीट की पट्टियां बनाकर चबूतरों का आवंटन किया था। उस दौरान वहां कुछ वेंडर्स बैठे भी थे लेकिन समय गुजरने के साथ जोन में कोई नहीं बैठ सका। जानकार कहते हैं कि उस दौरान वेंडर्स की मांग थी कि उन्हें उस जगह पर सुविधाएं नहीं मिल रही है। लिहाजा यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

2019 में किया अपडेट

कछपुरा जोन को व्यविस्थत बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी ने इसे अपडेट किया। इस पर विदेशी सीलिंग, लाइटें, टॉयलेट आदि से व्यविस्थत कर दिया। कोरोना संक्रमण काल में काम की गति सुस्त होने की वजह से यह करीब दो साल बाद तैयार हो सका। इसे तैयार करने के बाद वेंडर्स को बिठाने में फिर वहीं अड़चन पैदा हो गई थी। वेंडर्स का सड़क से मोह नहीं छूट रहा था। यह सेटअप एक साल से वैसे ही पड़ा हुआ था।

चौपाटी में आएगी व्यंजनों की खुशबू

जिम्मेदारों की दलील है कि अत्याधुनिक स्तर पर बनाए गए इस सेटअप को महानगरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ताकि वीकेंड, छुट्टी और शाम के समय लोग इस जगह पर परिवार के साथ मनोरंजन कर सकेंगे। गुलौआताल का सौंदर्यीकरण के बाद चौपाटी हो जाने से शहर को एक नई दिशा मिल सकेगी।

एक नजर

- सेटअप में कुछ होगा बदलाव

- आवंटित हो सकेंगी गुमटियां- परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए बनेगा सेटअप

- हो सकेंगी पारिवारिक पार्टियां

- कछपुरा हॉकर जोन में वेंडर्स के नहीं बैठने से अब इस जगह को चौपाटी का स्वरूप दिया जाएगा। इस आशय का एक प्रस्ताव भोपाल मुख्यालय को भेजा गया है।

दिनेश प्रताप सिंह, बाजार विभाग, नगर निगम