जबलपुर। पाकिस्तान जाकर दुनिया में मशहूर हिंगलाज भवानी की पूजा करना आम आदमी के लिए आसान नहीं है। मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को इंडिया गेट, वाघा बॉर्डर पार करते हुए बलूचिस्तान की गुफाओं से गुजरना होता है। सिविल लाइन की बाल दुर्गोत्सव समिति ने एेसा प्रयास किया है कि संस्कारधानी के लोग शहर में ही हिंगलाज भवानी की पूजा करेंगे। सब कुछ वैसा ही बनाया है, जैसा बॉर्डर पर है।