25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईप्रोफाइल परिवार की चार लड़कियां फ्लैट में पकड़ी गईं लड़कों के साथ

बेलबाग और गोरखपुर थाने का मामला, सुबह प्रेमी जोड़े और शाम को सेना के जवानों को पकड़ा

2 min read
Google source verification

जबलपुर। तहसील चौक के पास स्थित अपार्टमेंट में रविवार सुबह चार युवक व चार युवतियों के एक फ्लैट में मिलने से हंगामा हो गया,। वहीं, देर शाम गोरखपुर में सेना के दो जवानों को क्षेत्रीय लोगों ने संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा। हालांकि, पूछताछ के बाद बेलबाग पुलिस ने युवक-युवतियों को छोड़ दिया, वहीं गोरखपुर पुलिस ने जवानों को सेना के सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें - भाजपा अध्यक्ष ने किया अपहरण, वायरल हुआ पिटाई का वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चौक के पास स्थित फ्लैट में सुबह चार युवक व चार युवतियां पहुंचीं। कई दिन से उन पर नजर रखे स्थानीय लोगों ने बेलबाग पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, तो बात सही निकली। चारों जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिलने की बात कही जा रही है। वहीं लोगों ने दरवाजा खुलते ही मोबाइल से वीडियो भी लिए हैं, हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों को फ्लैट से बाहर निकाला, तो स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस सभी को थाने ले गई। वहां युवक-युवतियों से पूछताछ की गई। नाम-पता दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। लड़कियां हाईप्रोफाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाली बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - विधानसभा में शिक्षा से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देगी सरकार, बड़ी वजह आई सामने

गोरखपुर गुरुद्वारे के पास स्थानीय लोगों ने सेना के दो जवानों को पकड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि जवानों ने उनसे कुछ आपत्तिजनक बातें की। वे एक घर में पहुंच गए, जहां मौजूद युवती व महिलाओं से आपत्तिजनक बातें की और देह व्यापार के अड्डे की जानकारी मांगी। इस पर महिलाओं और युवतियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहले जवानों की धुनाई की गई और फिर पुलिस को बुलाया गया। गोरखपुर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल के अनुसार एक युवती ने फोन कर बतया कि सेना के जवान आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। पुलिस जवानों को थाने ले गई। बाद में सेना के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पर लूट का आरोप, डकैती में फंसाने दी धमकी