जबलपुर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष शफीक हीरा के आनंद नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले सदरुद्दीन उर्फ साहब से मारपीट कर वीडियो वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को पुलिस ने साहब की बेटी शगुफ्ता के तहसीलदार के सामने बयान कराए। जबकि, साहब के हनुमानताल थाने में बयान दर्ज किए गए। साहब ने शफीक और उसके गुर्गों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रविवार देर शाम साहब का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। जबकि, रात १.२३ बजे शफीक हीरा और उसके साथियों पर अपहरण, तोडफ़ोड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया गया।